एक्सप्लोरर

महिला अधिकारी की पिटाई का VIDEO वायरल होने पर एक्शन में आए CM, टीआरएस MLA का भाई गिरफ्तार

मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस के विधायक के भाई और उनके समर्थकों ने रविवार को वन अधिकारियों की एक टीम पर हमला कर दिया. जिसमें एक महिला अधिकारी बुरी तरह जख्मी हो गईं. इस पूरी घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

हैदराबाद: तेलंगाना पुलिस ने वन अधिकारियों पर हमले के बाद सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के एक नेता को गिरफ्तार किया. कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले में रविवार को टीआरएस नेता और कार्यकर्ताओं ने वन अधिकारियों पर हमला कर दिया था. वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ वन अधिकारियों पर लाठी डंडों से अचानक हमले कर देती है. इसी दौरान एक महिला अधिकारी पर कई लोग बेरहमी से लाठी भांजने लगते हैं और महिला अधिकारी ट्रैक्टर पर गिर जाती हैं.

इस मामले में जिला परिषद के उपाध्यक्ष के. कृष्णा राव और उनके समर्थकों पर हत्या का प्रयास, वाहन को क्षति पहुंचाने और सरकारी अधिकारी को ड्यूटी करने से रोकने का मुकदमा दर्ज किया गया है.

यह घटना कागजनगर प्रखंड के गांव सरसाला में उस वक्त हुई, जब राज्य सरकार के पौधरोपण कार्यक्रम 'हरिताहरम' की तैयारियों के लिए वन विभाग की एक टीम वहां पहुंची. टीम का नेतृत्व करने के लिए फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (एफआरओ) सी. अनीता जब ट्रैक्टर से वहां पहुंचीं तो टीआरएस नेता, उनके समर्थक और कुछ किसानों ने अनीता पर लाठियों की बौछार शुरू कर दी.

वन अधिकारी मैदान को समतल करवाने के लिए एक ट्रैक्टर के साथ गांव में पहुंचीं तो कृष्णा राव और उनके समर्थकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की. नहीं मानने पर उनके साथ राव की बहस हो गई.

अनीता ने जब यह बताने की कोशिश की कि वे लोग सरकारी आदेश का पालन कर रहे हैं, उन्हें काम करने से न रोका जाए, तब उन पर लाठियों से हमला कर दिया गया. इससे पहले कि दूसरे अधिकारी और पुलिस बीच बचाव कर पाते, वन अधिकारी अनीता को काफी चोटें आईं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कृष्ण राव स्थानीय टीआरएस विधायक के.कोनप्पा के भाई हैं. इस बीच, पता चला है कि इस घटना के बाद उन्होंने जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. मुख्यमंत्री कल्बकुंतल चंद्रशेखर राव ने इसे गंभीर मामला मानते हुए अधिकारियों को इस घटना में संलिप्त रहे लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. जिला पुलिस अधीक्षक मल्ला रेड्डी कागजनगर पहुंचे. उन्होंने अस्पताल जाकर घायल वन अधिकारी सी. अनीता से भी मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार से बात सिर्फ जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget