एक्सप्लोरर

Air India: मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में महिला को बिच्छू ने मारा डंक, जानें क्या है पूरा मामला

Air India News: एअर इंडिया की उड़ानों में अप्रिय घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. अब खबर है कि पिछले महीने किसी महिला को फ्लाइट में बिच्छू ने काट लिया था.

Scorpion Stings Woman Passenger In Flight: नागपुर से मुंबई जा रही एअर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में सवार एक महिला यात्री को बिच्छू (Scorpion) ने डंक मार दिया. एअर इंडिया ने 23 अप्रैल को हुई घटना की पुष्टि करते हुए शनिवार (6 मई) को कहा कि यात्री का इलाज किया गया और अब वह खतरे से बाहर है. जब AI 630 विमान उड़ान भर रहा था, तभी उसे बिच्छू ने डंक मार दिया था. 

क्रू मेंबर्स ने मुंबई एयरपोर्ट को अलर्ट किया और महिला को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाया गया. एअरलाइन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हवाईअड्डे पर उतरने के बाद यात्री को एक डॉक्टर ने देखा और बाद में अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. एअर इंडिया ने बताया कि डिस्चार्ज होने तक अधिकारी महिला के साथ बने रहे. विमान की टेक्निकल टीम ने पूरी छानबीन की है. उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी. 

एअर इंडिया ने क्या कहा?

एअर इंडिया ने कहा कि हमारी उड़ान संख्या एआई-630 पर 23 अप्रैल, 2023 को एक यात्री को बिच्छू के काटने की अत्यंत दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई थी. एअरलाइन के अनुसार इसके बाद प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान का पूरा निरीक्षण करने पर बिच्छू पाया गया. इसके बाद कीट नियंत्रण की उचित प्रक्रिया की गई. 

पहले विमान में मिला था सांप

एअर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना के बाद एअर इंडिया ने कैटरिंग विभाग से धुलाई सेवाएं मुहैया कराने वालों को यह सलाह देने को कहा कि वे इस बात की जांच करें कि कहीं उनके यहां कीट तो नहीं फैल रहे और यदि जरूरी हो तो कीट नियंत्रण करें. इससे पहले भी विमान में रेपटाइल पाए जाने के मामले सामने आए हैं. पिछले साल दिसंबर में दुबई हवाईअड्डे पर उतरने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में एक सांप मिला था.

ये भी पढ़ें: Child Molestation Case: पहले दिया चॉकलेट का लालच फिर सुनसान जगह पर ले गया, 81 साल के बुजुर्ग ने किया 4 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget