एक्सप्लोरर

दिल्ली: मां-बेटे की हत्या का मामला सुलझा, पड़ोसी पति-पत्नी ने की थी दोनों की हत्या

दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी में मां और बेटे की हत्या का मामला सुलझा लिया हैपुलिस के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी ने बेरहमी से हत्या कर दी थी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में मां बेटे की हत्या के मामले को समझाते हुए पुलिस ने उनके पड़ोस में ही रहने वाले पति पत्नी को गिरफ्तार किया है. पैसों के लालच में दोनों ने मिलकर मां बेटे की हत्या की साजिश रची थी. दरअसल 21 जनवरी को दिल्ली पुलिस को सूचना मिली की जहांगीरपुरी इलाके में एक घर में लाश पड़ी है इस सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौका ए वारदात पर पहुंची.

पुलिस ने देखा कि घर में एक लड़के की खून से लथपथ लाश पड़ी है पड़ोसियों से पूछताछ की गई तो पता चला लड़के का नाम हर्षित है जोकि अपनी मां पूजा के साथ रहता था लेकिन उस वक्त उसकी मां घर पर मौजूद नहीं थी. बगल वाले कमरे पर ताला लगा था छानबीन के लिए पुलिस ने उस ताले को तोड़ा तो पुलिस के भी होश उड़ गए क्योंकि उस कमरे में हर्षित की मां की लाश भी खून से लथपथ पड़ी थी, दोनों की बड़ी बेरहमी से गला रेत कर हत्या करने के बाद घर में लूटपाट भी की गई थी.

इलाके में हुई डबल मर्डर की इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी पुलिस भी सकते में थी कि आखिरकार कौन है वह कातिल जिसने डबल मर्डर केस वारदात को अंजाम दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कत्ल का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस ने इलाके की तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया और करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज निकाले गए इतना ही नहीं पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस का भी सहारा लिया. आसपास के लोगों से बातचीत की गई तभी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मरने वाली महिला पूजा और उसके बेटे हर्षित को आखिरी बार पड़ोस की रहने वाली मीनाक्षी ने देखा था. मीनाक्षी का पति प्रदीप भी घर के आस-पास सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा था, पुलिस को दोनों पर शक हुआ दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया. शुरुआती पूछताछ में तो दोनों पुलिस को बरगलाने लगे लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कुबूल लिया.

पूछताछ में प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी फाइनेंसियल कंडीशन काफी खराब चल रही थी उसे पैसों की जरूरत थी. यह बात उसने अपनी पत्नी मीनाक्षी को बताई और मीनाक्षी ने प्रदीप को बताया कि पड़ोस में रहने वाली पूजा कोई प्रॉपर्टी खरीदने वाली है और उसके घर में काफी कैश रखा है. इसके बाद प्रदीप और मीनाक्षी ने मिलकर पूजा और उसके 13 साल के बेटे की हत्या की साजिश रच डाली.

साजिश के तहत पहले मीनाक्षी पूजा के घर पहुंची और उसके बाद उसने अपने पति प्रदीप को भी अंदर बुला लिया दोनों ने मिलकर पूजा और उसके बेटे हर्षित की बड़ी बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी और घर से 5 लाख रुपये, ज्वेलरी लेकर फरार हो गए. पुलिस ने प्रदीप और मीनाक्षी के पास से लूटे गए 5 लाख रुपये ज्वेलरी और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है.

कोरोना वायरस: भारत-चीन के बीच इंडिगो ने दो, एयर इंडिया ने एक रूट पर फ्लाइट रद्द की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget