एक्सप्लोरर

नोटबंदी करके पीएम मोदी ने गरीबों के खिलाफ जंग छेड़ दी है: राहुल गांधी

दादरी: नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला तेज करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कैशलेस अर्थव्यवस्था की उनकी परिकल्पना ने गरीबों से उनकी बड़ी मेहनत से कमाए गए धन को लूटकर उन्हें 'धनरहित' बना दिया है.

राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी ने आठ नवंबर की रात घोषणा करके देश के गरीबों के खिलाफ लड़ाई छेड़ दी. उन्होंने कहा कि इस तरह काले धन को सफेद बनाने का तरीका उपलब्ध करवा दिया गया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने 'चुनिंदा उद्योगपतियों' को लाभ पहुंचाने और उन्हें 'आठ लाख करोड़ रूपये' का कर्ज देने वाले बैंकों के लिए कर्ज माफी की राह साफ करने के वास्ते नोटबंदी करके गरीबों को अपना धन निकालने से 'रोक' दिया है.

थोकबाजार में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईमानदार लोगों को सड़कों पर उतरने को मजबूर कर दिया है जबकि अमीर और भ्रष्ट लोग बैंकों से पिछले दरवाजे से पैसा ले रहे हैं.''

राहुल ने कहा, ''ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया कि गरीब लोग अपना पैसा बैंकों में जमा करवा दें, जिसका इस्तेमाल बैंकों द्वारा इन उद्योगपतियों को दिए गए आठ करोड़ रूपये के कर्ज का भुगतान करने में किया जाएगा. मोदीजी चाहते हैं कि गरीबों का धन अगले छह से आठ महीनों तक बैंकों में ही रखा रहे.''

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के इस कदम से देश को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर हर बार अपना अलग उद्देश्य बता रहे हैं जिसमें काले धन को सामने लाने से लेकर जाली नोटों की समस्या से निबटने तक की बात शामिल है.

उन्होंने कहा, ''सौ रूपये में से केवल दो पैसा ही नकला है. मोदीजी द्वारा घोषणा करने के दो ही दिन बाद मार गिराए गए आतंकियों के पास से नए नोट बरामद हुए थे. उस पर वह कहते हैं कि वह कैसलेस अर्थव्यवस्था बनाएंगे. गरीबों के पास बिलकुल भी धन नहीं बचा है, निश्चित ही उन्होंने इसे कैशलेस बना दिया है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
केरल पहुंचा मानसून! यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री? जानें IMD ने क्या बताया?
केरल पहुंचा मानसून! यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री? जानें IMD ने क्या बताया?
जबरन वसूली के आरोप में SC ने रद्द की पुलिस अधिकारियों की अग्रिम जमानत, कहा- जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो...
जबरन वसूली के आरोप में SC ने रद्द की पुलिस अधिकारियों की अग्रिम जमानत, कहा- जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो...
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
CBSE OSM Controversy: 'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
Monsoon 2026: इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
Embed widget