एक्सप्लोरर

अधीर रंजन चौधरी की अनोखी मांग, अभिनंदन की मूंछों को घोषित किया जाए राष्ट्रीय मूंछें

अधीर रंजन चौधरी ने जहां ये कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन को पुरस्कार दिया जाना चाहिए वहीं उनकी मूंछों को राष्ट्रीय मूंछें घोषित करने की मांग भी रख डाली.

नई दिल्लीः लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आज अपने बयान से सबको चौंका दिया. उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन के बारे में संसद में कुछ ऐसा कहा जिससे पूरे सदन हैरान रह गया. अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन को पुरस्कार दिया जाना चाहिए. अधीर रंजन चौधरी इतने पर ही नहीं रुके और उन्होंने अभिनंदन वर्तमान की मूंछों के बारे में भी टिप्पणी की. उन्होंने मांग की और कहा कि अभिनंदन वर्तमान की मूंछों को राष्ट्रीय मूंछ घोषित कर दिया जाना चाहिए.

दरअसल आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई. इसमें लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की तारीफ करते हुए अभिनंदन वर्तमान और उनकी मूंछों का जिक्र करते हुए ये अनोखी मांग रख डाली.

कौन है अभिनंदन वर्तमान पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में सेना के 40 जवान शहीद हो गए थे जिसके 13 दिन बाद 27 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी. इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना में घुसपैठ की कोशिश की थी जिसमें विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान के एफ 16 विमानों को खदेड़ते हुए पाकिस्तानी वायु सीमा में चले गए थे और वहां उनका मिग बायसन 21 गिर गया था.

पाकिस्तान ने जब विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ लिया तो इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से एक वीडियो भी जारी किया गया था जिसमें अभिनंदन से कुछ सवाल पूछे जा रहे थे. लेकिन अभिनंदन ने पाकिस्तान के किसी भी ऐसे सवाल का जवाब नहीं दिया था जिससे भारतीय वायु सेना या रक्षा विभाग की कोई सूचना उसे मिल सके.

इसके दो दिनों के भीतर ही भारतीय कूटनीति के दबाव में पाकिस्तान को विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ना पड़ा था. खुद पाकिस्तानी संसद में प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस बात का एलान किया था कि पाकिस्तान अभिनंदन वर्तमान को छोड़ रहा है. अभिनंदन के भारत लौटने के बाद उनका काफी सम्मान हुआ और खासकर युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई.

अधीर रंजन चौधरी ने संसद में दिया विवादित बयान, बाद में मांगी माफी आज संसद में अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया हालांकि इसके बाद उन्होंने बाहर आकर कहा कि उनकी मंशा पीएम मोदी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी. दरअसल लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी ने एक वाक्य में पीएम मोदी की तुलना के संदर्भ में कह दिया कि कहां गंगा और कहां गंदी नाली, इस बयान पर सदन में हंगामा मच गया.

अधीर रंजन चौधरी ने विवादित बयान पर मांगी माफी, कहा- पीएम मोदी को ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
Parliament Monsoon Session LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
Embed widget