एक्सप्लोरर

राम मंदिर का निर्माण कार्य रामनवमी के दिन से शुरू करने पर बनेगी आम सहमति?

19 फरवरी को होने वाली बैठक इस वजह से भी अहम है क्योंकि यह राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक है. पहली बार इस ट्रस्ट के 15 सदस्य एक साथ एक दूसरे के सामने होंगे और मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा शुरू करेंगे.

  नई दिल्ली: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 19 फरवरी को होने वाली बैठक के लिए सभी ट्रस्टी दिल्ली पहुंच चुके हैं. 19 फरवरी शाम 5 बजे से ये बैठक वरिष्ठ वकील के परासरन के घर पर होगी. के परासरन का घर ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का रजिस्टर्ड पता है. कार्यशाला में रखे पत्थरों का भी हो इस्तेमाल- परमानंद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी स्वामी परमानंद ने एबीपी न्यूज़ के खास बातचीत के दौरान बताया ट्रस्ट की पहली बैठक के दौरान अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर का स्वरूप क्या होगा और इसका निर्माण का काम कब से शुरू किया जा सकता है जैसे सभी मुद्दों पर चर्चा होगी. स्वामी परमानंद ने बताया की बैठक के दौरान हम चर्चा करेंगे की अयोध्या में जो पत्थर तराशे गए हैं राम मंदिर निर्माण में उन सभी पत्थरों का भी इस्तेमाल होना जरूरी है क्योंकि सालों से उन पत्थरों को पूजा जाता रहा है. भव्य राम मंदिर बनेगा तो वहां पर रामलला का भी मंदिर होगा और राजाराम का भी. स्वामी परमानंद ने कहा कि राम मंदिर ऐसा होना चाहिए जहां पर लोगों के रुकने की भी व्यवस्था के साथ ही खाना पीना भी निशुल्क हो. रामनवमी के दिन से ही शुरू हो मंदिर का निर्माण कार्य- परमानंद स्वामी परमानंद ने बैठक से पहले राम मंदिर निर्माण का काम किस तारीख से शुरू हो इसको लेकर भी अपना रुख साफ किया है. स्वामी परमानंद ने कहा कि मैं तो यही चाहूंगा कि राम मंदिर का निर्माण काम रामनवमी के दिन से ही शुरू हो क्योंकि वह एक पूजनीय दिन होता है और इससे बेहतर दिन क्या हो सकता है श्री राम जन्मभूमि पर राम मंदिर के निर्माण को शुरू करने का. कार्यशाला में रखे मॉडल जैसा हो राम मंदिर लेकिन भव्यता उससे कहीं ज्यादा रही बात की मंदिर का स्वरूप कैसा हो तो उसको लेकर भी स्वामी परमानंद ने अपनी इच्छा बताई है. स्वामी परमानंद ने कहा जो मॉडल अभी तक कार्यशाला में रखा है हम चाहेंगे मंदिर वैसा ही बने लेकिन उसका गुंबद और ज्यादा ऊंचा हो और मंदिर और ज्यादा भव्य हो. आम सहमति बनने के बाद तय की जाएगी रूपरेखा- कामेश्वर चौपाल स्वामी परमानंद के साथ ही राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के एक और ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल ने कहां कि इस पहली बैठक के दौरान राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा होगी. सभी ट्रस्टी अपना अपना पक्ष बाकी ट्रस्टी के सामने रखेंगे और उसके बाद आम सहमति बनाने के बाद आगे बढ़ा जाएगा. सभी पहलुओं को देखने के बाद तय किया जाएगा कि क्या रामनवमी से शुरू हो सकता मंदिर निर्माण का काम हालांकि कामेश्वर चौपाल ने रामनवमी के दिन से ही निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर चर्चा करने की बात तो जरूर की लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में कोई भी शुभ काम ग्रह नक्षत्र और शुभ वक्त देख कर ही किया जाता है. रामनवमी वाले दिन से निर्माण कार्य शुरू होने के सवाल पर कामेश्वर चौपाल ने कहा कि वैसे तो रामनवमी एक बहुत ही शुभ दिन है, लेकिन रामनवमी वाले दिन अयोध्या में लाखों श्रद्धालु मौजूद होते हैं तो क्या ऐसे वक्त में राम मंदिर का निर्माण काम शुरू हो पाएगा, इसको लेकर हम को स्थानीय प्रशासन से भी चर्चा करनी होगी. स्थानीय प्रशासन से चर्चा करने और उनसे सलाह लेने के बाद ही कोई फैसला किया जा सकेगा. 19 फरवरी को होनी है ट्रस्ट की पहली बैठक गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र सरकार ने 5 फरवरी को राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाने का फैसला किया था. इस ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी है और इस ट्रस्ट का रजिस्टर्ड पता सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और इस ट्रस्ट के पहले ट्रस्टी के परासरन के दिल्ली के घर का है जहां पर 19 फरवरी को इस ट्रस्ट की पहली बैठक होनी है. पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की किताब ने मचाई खलबली, खुलकर सामने आई खाकी की राजनीति EXCLUSIVE: राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक कल, पढ़ें- ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य वासुदेवानंद सरस्वती ने क्या कहा
अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget