एक्सप्लोरर

Chandrayaan 3: 'प्रज्ञान' स्लीप मोड से जागेगा या नहीं और क्या अपना काम पूरा कर चुका है रोवर? ISRO प्रमुख ने बताया

Chandrayaan 3 Mission: भारत ने अपना तीसरा चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' इसी साल 14 जुलाई को लॉन्च किया था, जिसकी 23 अगस्त को चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट-लैंडिंग हुई थी.

S Somanath On Chandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने गुरुवार (28 सितंबर) को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर के बारे में मीडिया के साथ ताजा जानकारी साझा की. 

चंद्रमा पर रात होने से पहले चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को स्लीप मोड में डाला गया था और उम्मीद जताई गई थी जब वहां दिन होगा तो दोनों फिर से एक्टिव हो जाएंगे. अभी चंद्रमा पर दिन चल रहा है. हर कोई जानने के लिए उत्सुक है कि क्या प्रज्ञान और विक्रम फिर से जागेंगे यानी सक्रिय हो जाएंगे?

क्या जागेगा प्रज्ञान रोवर?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इसरो प्रमुख ने सोमनाथ मंदिर के दौरे के बाद मीडिया से कहा कि चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर वो काम कर चुका है जिसकी उससे उम्मीद की गई थी. इसी के साथ उन्होंने कहा कि अगर रोवर अपने स्लीप मोड से जागने में असफल रहता है तो भी कोई दिक्कत नहीं है.

स्लीप मोड में चल रहे प्रज्ञान रोवर की स्थिति पर इसरो प्रमुख ने कहा कि अगर चंद्रमा पर अत्यधिक ठंडे मौसम के कारण इसके इलेक्ट्रॉनिक सर्किट क्षतिग्रस्त नहीं हुए हैं तो यह जाग जाएगा क्योंकि वहां तापमान शून्य से लगभग 200 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था.

चंद्रमा पर सुबह होने पर क्या हुआ था?

बता दें कि इसरो ने पिछले हफ्ते कहा था कि चंद्रमा पर सुबह होने पर एजेंसी ने चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के साथ संचार स्थापित करने की कोशिश की थी ताकि स्लीप मोड में रखे जाने के बाद उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके लेकिन कोई सिग्नल नहीं मिल रहा था.

इसरो की पाइपलाइन में कौन-कौन से मिशन?

संवाददाता सम्मेलन में एस सोमनाथ ने यह भी जानकारी दी कि इसरो अब XPoSat या एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट लॉन्च के लिए तैयारी कर रहा है जो नवंबर या दिसंबर में हो सकता है. उन्होंने कहा कि एक्सपोसैट तैयार है और इसे पीएसएलवी रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा. इसरो प्रमुख ने बताया कि एक्सपोसैट के जरिए ब्लैक होल, नेब्युला और पल्सर का अध्ययन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पाइपलाइन में एक और मिशन इन्सैट-3डीएस है, जो एक जलवायु सैटेलाइट है, जिसे दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा.

एस सोमनाथ ने बताया, ''फिर हम एसएसएलवी डी3 लॉन्च करेंगे. जैसा कि आप जानते हैं यह हमारा छोटा सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल है, यह तीसरा लॉन्च है. यह नवंबर या दिसंबर में हो जाएगा. फिर बारी NASA-ISRO सिंथेटिक अपर्चर रडार या NISAR की होगी.'' उन्होंने कहा कि इसे अगले साल फरवरी में लॉन्च किया जाएगा. इसरो प्रमुख ने कहा कि गगनयान मिशन का परीक्षण वाहन 'डी1' अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: अब फर्नीचर मार्केट पहुंचे राहुल गांधी, कारीगरों के बीच आरी और हथौड़े के साथ आए नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोई भी समर्पित कार्यकर्ता बन सकता है मुख्यमंत्री’, शपथ ग्रहण से पहले डीके शिवकुमार का बड़ा बयान
‘कोई भी समर्पित कार्यकर्ता बन सकता है CM’, शपथ ग्रहण से पहले डीके शिवकुमार का बड़ा बयान
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक को लेकर TMC कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, BJP पर लगाए आरोप
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक को लेकर TMC कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, BJP पर लगाए आरोप
म्यांमार के राष्ट्रपति से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने की मुलाकात, दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती देने पर दिया जोर
म्यांमार के राष्ट्रपति से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने की मुलाकात, दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती देने पर दिया जोर
'धुंधली कॉपियां, गायब पेज, धोखा है', राहुल गांधी ने CBSE मामले में केंद्र को घेरा, PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप
'धुंधली कॉपियां, गायब पेज, धोखा है', राहुल ने CBSE मामले में केंद्र को घेरा, PM मोदी पर लगाया आरोप

वीडियोज

Bollywood news: Karisma Kapoor's 'Brown' trailer released, will wreak havoc in her 'mardaani' avatar
Vasudha: 😍Dev के तीखे सवालों के आगे बेबस हुई Vasudha, रोते ही पिघला Dev का गुस्सा #sbs
IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
शिव की जय जयकार से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कैलाश खेर ने बांधा समां; दिखा अद्भुत नजारा
शिव की जय जयकार से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कैलाश खेर ने बांधा समां; दिखा अद्भुत नजारा
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
हर साल क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन? सामने आ गई बड़ी वजह, जानिए पूरी जानकारी
हर साल क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन? सामने आ गई बड़ी वजह, जानिए पूरी जानकारी
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
Embed widget