एक्सप्लोरर

क्या दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते बंद हो जाएंगे बाजार, व्यापारी संघ ने शुरू किया सर्वे

कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी कैट ने यह सुझाव शुरू किया है. व्यापारियों के जवाब के आधार पर व्यापारी संघ अपने सुझाव केंद्र और दिल्ली सरकार तक पहुंचाएगा.

नई दिल्लीः दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए अब दिल्ली के व्यापारी संघ इस बात पर चर्चा करने लगे हैं कि क्या दिल्ली के बाजारों को बंद करना चाहिए, जिससे कि लगातार बढ़ती इस बार महामारी से बचा जा सके? कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने दिल्ली के व्यापारियों से सवाल पूछा है कि बाजार बंद करने को लेकर उनकी क्या राय है? व्यापारियों के जवाब के आधार पर व्यापारी संघ अपने सुझाव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली के एलजी अनिल बैजल और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंचाएगा.

सीएम और डिप्टी सीएम के बयान से व्यापारियों में है डर का माहौल सीएआईटी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा व्यक्त की गई आशंका के मद्देनजर व्यापारियों से सुझाव मांगा है. बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा था कि जिस तरह के हालात हैं उस हिसाब से 31 जुलाई तक दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले 5.50 लाख तक पहुंच सकते हैं. व्यापारी संघ का कहना है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बयान से व्यापारियों में चिंता का माहौल है और व्यापारी डरे हुए हैं.

व्यापारी संघ ने शुरू किया व्यापारियों के बीच सर्वे सीएआईटी के मुताबिक दिल्ली की वर्तमान स्थिति को देखते हुए दिल्ली के प्रमुख व्यापारी संगठनों के बीच यह सर्वे शुरू करवाया जा रहा है. जिसमें इस बात के लिए भी राय मांगी गई है की कोरोना से हो रही बदतर स्थिति और समुचित चिकित्सा व्यवस्था के अभाव को देखते हुए क्या दिल्ली के बाज़ारों को फिलहाल बंद कर देना चाहिए?

व्यापारी संघ ने व्यापारियों से पूछे 6 सवाल

- क्या आपको लगता है की दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा हैं?

- क्या आपको लगता है की मार्केटों के खुले रहने से कोरोना संक्रमण मार्केटों में फैलेगा?

- क्या आप सहमत है की दिल्ली में चिकित्सा सुविधाएं कोरोना केसों में वृद्धि के अनुपात में पर्याप्त हैं?

- क्या आप कोरोना  के मामले बढ़ते रहने से चिंतित हैं?

- क्या दिल्ली के व्यापारियों तथा ग्राहकों को कोरोना से बचाने के लिए फिलहाल बाजार बंद किया जाना जरूरी है

-और अगर नहीं तो आपका सुझाव क्या है?

जवाब के आधार पर तय होगी आगे की रणनीति व्यापारी संघ का कहना है की एक बार जब सभी व्यापारियों की राय व्यापारी संघ तक आ जाएगी उसके बाद उसका विश्लेषण करने के बाद कोई फैसला किया जाएगा.

SC ने पूछा- क्या मोरेटोरियम अवधि में स्थगित EMI पर बैंक ब्याज लगाएंगे? RBI से अगले हफ्ते जवाब देने को कहा 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget