एक्सप्लोरर

क्या बजरंग पूनिया वापस लेंगे पद्मश्री? कुश्ती संघ के निलंबित होने पर रेसलर ने कही ये बात

बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह गुरुवार को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए थे. खेल मंत्रालय ने रविवार को संजय सिंह समेत सभी नए चुने गए पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया.

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने नए कुश्ती संघ को निलंबित करने के खेल मंत्रालय के फैसले का स्वागत किया है. खेल मंत्रालय ने रविवार क WFI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. मंत्रालय ने कहा कि नव निर्वाचित संघ पूर्व पदाधिकारियों के पूर्ण नियंत्रण में नजर आ रहा है. यह खेल संहिता का उल्लंघन है. 

बीजेपी सांसद और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह गुरुवार को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए थे. मंत्रालय ने संजय सिंह समेत सभी नए चुने गए पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया. मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि संजय सिंह ने ऐलान किया था कि U15 और U20 चैंपियनशिप गोंडा में होंगी. ये फैसले WFI संविधान के प्रावधानों का पालन किए बिना जल्दबाजी में लिए गए. खेल मंत्रालय ने नए अध्यक्ष द्वारा लिए गए फैसलों को भी रद्द कर दिया है. 
 
बजरंग पूनिया ने सरकार के सामने रखी शर्त

संजय सिंह के अध्यक्ष चुने जाने के बाद साक्षी मलिक ने कश्ती से संन्यास का ऐलान किया था. इसके अलावा बजरंग पूनिया ने भी इसके विरोध में अपना पद्मश्री लौटा दिया था. उन्होंने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था. आजतक से बातचीत में बजरंग पूनिया ने कहा कि वे अपना पद्म श्री वापस लेने के लिए तैयार हैं, बशर्ते सरकार बृजभूषण और उनके करीबियों को कुश्ती संघ से दूर रखे. पूनिया ने कहा, सरकार ने सही फैसला लिया. 

उन्होंने कहा, "हम पर राजनीतिक आरोप लगाए गए. हमारी लड़ाई को हरियाणा बनाम यूपी की तरह दिखाया गया. हम देश के लिए पदक जीतते हैं. वे (बृजभूषण) सभी को धमकी दे रहे थे. क्या, बृजभूषण सरकार से बड़े हैं?" उन्होंने कहा, हमारा रुख वही है. बृज भूषण और उनके लोगों को डब्ल्यूएफआई का हिस्सा नहीं होना चाहिए. हर राज्य संघ में उनके लोग हैं. 

बजरंग पूनिया ने कहा, विरोध करने वाले पहलवानों को "देशद्रोही" बताने वाले सभी लोग बृजभूषण के लिए काम कर रहे थे. हमें सरकार ने पद्मश्री दिया, क्योंकि हमने देश के लिए अच्छा किया. निश्चित तौर पर मैं अपना पद्मश्री वापस लूंगा. हमने देश के लिए खून पसीना दिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का 2 लाख तक का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का 2 लाख तक का कर्ज होगा माफ
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget