एक्सप्लोरर

भारत ने अग्नि-5 की 7 हजार किलोमीटर से अधिक रेंज करके बढ़ा दी चीन की चिंता, डैगन इन डेंजर?

Agni-5 Missile Tension For China: अग्नि-5 मिसाइल के परीक्षण ऐसे समय पर हुआ जब भारत चीन के रिश्तों की खटास सभी के सामने है. अरुणाचल प्रदेश में जो हुआ उसके बाद ही भारत ने अग्नि-5 का टेस्ट कर दिया.

Agni-5 Nuclear Missile: इस हफ्ते की शुरुआत में भारत ने अग्नि-5 न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था. उस वक्त इस मिसाइल की रेंज 5 हजार किलोमीटर बताई गई थी जो अब बढ़ाकर 7 हजार से ज्यादा कर दी गई है. साथ ही इसके वजन में कभी की गई है. इसके वजन को 20 प्रतिशत तक कम किया गया है.

एएनआई को रक्षा सूत्रों ने बताया कि रक्षा सूत्रों ने बताया है कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानि डीआरडीओ ने मिसाइल में लगे स्टील को हटाकर कंपोजिट मटीरियल लगा दिया गया है. इससे मिसाइल का वजन अब 20 प्रतिशत कम हो गया है. इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि अगर सरकार चाहे तो इसकी मारक क्षमता को 7 हजार किलोमीटर से भी आगे बढ़ाया जा सकता है. इसको लेकर सूत्रों ने कहा है कि मिसाइल की रेंज बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से रिकमंड किया गया था.

इस मिसाइल की जद में चीन

अग्नि-5 को भारत की सबसे भयानक मिसाइल कहा जा रहा है. इसकी जद में चीन का पूरा उत्तरी क्षेत्र आ रहा है. यहां तक कि चीन की राजधानी बीजिंग भी इसकी रेंज में है. हाल में अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीन के साथ भारत की झड़प के बाद ही भारत ने इस मिसाइल का परीक्षण कर दिया और अब इसकी रेंज में भी परिवर्तन किया है. इस मिसाइल की रेंज बढ़ाने का काम एक रणनीति के तहत किया गया है. इससे भारत को काफी मदद मिलने वाली है.

अग्नि-5 का इस्तेमाल पहले की अग्नि मिसाइलों के मुकाबले काफी आसान है. इसको लो मेंटिनेंस की जरूर होती है और साथ ही इसके ट्रांसपोर्टेशन में भी ज्यादा दिक्कत नहीं होती है. कहने का मतलब है कि अग्नि 5 मिसाइल एक रोड-मोबाइल मिसाइल है और एक ट्रक से बेहद आसानी से इसे ले जाया जा सकता है और एक कनस्तर के माध्यम से इसे लॉन्च किया जा सकता है.

चीन की टेंशन

चीन की डोंग फेंग मिसाइल की मारक क्षमता 12 से 15 हजार किलोमीटर की बताई जाती है. इसी तरह की रेंज की एक मिसाइल अब भारत के पास भी है. डोंग फेंग मिसाइल की मारक क्षमता के बारे में कहा जाता है कि वो भारत के किसी भी शहर को अपनी जद में ले सकती है.

भारत और चीन, दोनों ही देशों के ये मिसाइल क्षमता में लगभग बराबर हैं और दोनों ही मिसाइलें प्रलय मचाने के लिए काफी हैं लेकिन, भारत के अग्नि-5 से चीन इसलिए घबरा रहा है, क्योंकि भारत के पास भी ऐसी क्षमता आ गई है, जिससे चीन के किसी भी हिस्से को सेकंड्स में ध्वस्त किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Agni- 5 मिसाइल का वजन 20 प्रतिशत कम हुआ, 5 हजार से बढ़कर 7 हजार किलोमीटर हुई रेंज, जानें कितनी है ताकतवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget