एक्सप्लोरर

Delhi Kedarnath Mandir: दिल्ली में केदारनाथ! सुनकर नाराज हो गए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- शिव पुराण में...

Delhi kedarnath Mandir Controversy: जगदगुरु अविमुक्तेश्वरानंद ने दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर निर्माण पर विरोध जताया है. वहीं कांग्रेस भी अब इस विरोध में उतरी है. 

Delhi Kedarnath Mandir Row: दिल्ली के बुराड़ी में बन रहे केदारनाथ मंदिर पर जारी विवाद हर गुजरते दिन के साथ और गहराता जा रहा है. दिल्ली में बीते बुधवार (10 जुलाई, 2024) को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  केदारनाथ मंदिर के भूमि-पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इसका शिलान्यास किया. 

विवाद के बीच जगदगुरु अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ये प्रतीकात्मक केदारनाथ नहीं बन सकता है. हमारे यहां शिव पुराण में द्वादश ज्योतिर्लिंग का उल्लेख किया गया है. 12 ज्योतिर्लिंगों के जहां नाम बताए गए हैं वहीं पर उनका पता भी बता दिया गया है. ये भी उल्लेख है कि केदार हिमालय में है तो आप दिल्ली में केदार को कहां से लाकर रखोगे.'

जनता को भ्रमित करने की कोशिश

जगदगुरु अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से बातचीत के दौरान पूछा कि लोकेशन बदलकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश क्यों की जा रही है? उन्होंने कहा, 'केदारनाथ धाम दिल्ली में बनाना अनाधिकार जैसा है और ये नहीं होना चाहिए.'

क्या बोले CM धामी?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ मंदिर पर उपजे विवाद के बाद कहा, 'प्रतीकात्मक रूप में अनेक स्थानों पर मंदिरों का निर्माण हुआ है, लेकिन वो धाम का स्थान नहीं ले सकते हैं.' धामी बोले, बाबा केदार का धाम उत्तराखंड में है और ये कहीं और नहीं बन सकता.' इस संबंध में सीएम धामी ने समिति को भी उचित दिशा-निर्देश दिए हैं.

श्रीकेदारनाथ धाम ट्रस्ट बुराड़ी की सफाई

श्रीकेदारनाथ धाम ट्रस्ट बुराड़ी ने विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि दिल्ली में केदारनाथ धाम नहीं, बल्कि केदारनाथ मंदिर का निर्माण हो रहा है और उसका उत्तराखंड सरकार से कोई भी लेना-देना नहीं है. बता दें कि श्रीकेदारनाथ धाम ट्रस्ट के अनुरोध करने के बाद ही  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ मंदिर के भूमिपूजन में शामिल हुए. 

विवाद की वजह क्या है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'केदारनाथ धाम ट्रस्ट बुराड़ी के अध्यक्ष सुरेंद्र रौतेला का हाल ही में दिया गया बयान ही इस सारे विवाद की वजह बना. सुरेंद्र रौतेला ने कहा, जो बुजुर्ग केदारनाथ धाम जाने में असमर्थ हैं, वो अब दिल्ली में बाबा के दर्शन कर सकेंगे.'

कांग्रेस भी विरोध में उतरी

विरोध के बीच कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल  ने CM धामी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री खुद केदारनाथ से केदारशिला उठाकर दिल्ली ले जा रहे  हैं जो हमारे हितों और आस्था पर कुठाराघात है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.'

ये भी देखें: जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 4 सुरक्षाकर्मी शहीद, कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परकल सीट को लेकर CM रेवंत से भिड़ीं मंत्री की बेटी सुष्मिता, कही ये बात
परकल सीट को लेकर CM रेवंत से भिड़ीं मंत्री की बेटी सुष्मिता, कही ये बात
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget