एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के फिल्म देखने पर बढ़ा विवाद, नरेश अग्रवाल ने कहा- BJP सुहागरात पर भी सवाल पूछेगी?

बीजेपी गुजरात इलेक्शन के नतीजों के बाद राहुल गांधी के फिल्म देखने को मुद्दा बना रही है. इसे लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है.

नई दिल्ली: गुजरात और हिमाचल का चुनाव खत्म हो चुका है लेकिन नेताओं और पार्टियों के बीच तकरार खत्म होती नजर नहीं आ रही है. नतीजों के बाद बीजेपी लगातार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमलावर है. बीजेपी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया था कि गुजरात और हिमाचल में हार के बाद राहुल गांधी फिल्म देखने में बिजी थे.

बीजेपी के इन आरोपों पर अब विरोधी नेता जमकर निशाना साध रहे हैं. समाजवादी पार्टी नेता नरेश अग्रवाल ने कहा, ''इतनी संकीर्ण सोच क्यों है? यह किसी की पर्सनल लाइफ में दखल देने जैसा है. अगर अब कोई उस दिन अपनी सुहागरात मना लेता तो क्या उस पर भी सवाल किया जाता. वो पूछते कि ये सुहागरात क्यों मना रहा है?''

वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी बीजेपी पर निशाना साधा. उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी के साल 2013 के ट्वीट के हवाले से लिखा, ''बहुत अच्छा. हर किसी को ऐसी चीजों के लिए टाइम निकालना चाहिए. कोई मूर्ख ही आपके कभी कभी फिल्म देखने का विरोध करेगा.'' साल 2013 के ट्वीट में प्रधानमंत्री में लिखा, ''गुजरात के सभी विधायकों और उनके परिवार के साथ आईमैक्स 3डी थिएटर में फिल्म देखने जा रहा हूं."

क्या है पूरा मामला? खबरों के मुताबिक गुजरात और हिमाचल के नतीजों के बाद कांग्रेस अधयक्ष राहुल गांधी अपने कुछ बेहद करीबियों के साथ हॉलीवुड फिल्म 'स्टार वॉर्स' देखने गए थे. लेकिन जब बाद में उन्हें लगा कि यह बड़ा मुद्दा बन सकता है तो वह फिल्म बीच में ही छोड़कर निकल गए. इसी के बाद बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा था कि गुजरात भूल जाइए कांग्रेस हिमाचल भी हार गई और राहुल गांधी 'स्टार वॉर' देखने में बिजी थे.

उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, ''अगर राहुल गांधी सिनेमा छोड़कर गुजरात और हिमाचल में पार्टी के प्रदर्शन का आकंलन करते तो उन्हें पता चलता कि सौराष्ट्र में जहां कांग्रेस ने ज्यादा सीटें जीतीं वहीं बीजेपी का वोट शेयर ज्यादा है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget