एक्सप्लोरर

International Yoga Day 2019: 21 जून को योग दिवस मनाने की ये है दिलचस्प वजह, हर साल होती है एक थीम

भारत में योगाभ्यास की परंपरा तकरीबन 5000 साल पुरानी है. योग को शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य का अद्भुत विज्ञान माना जाता है. इस प्राचीन पद्धति के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नतृत्व में हर साल 21 जून को देश और दुनिया के कई कोनों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस साल भी यह बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा. योग दिवस आने से कई दिनों पहले से ही पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों को योग का महत्व समझा रहे हैं. ऐसे में आपके दिमाग में एक प्रश्न जो आ रहा होगा वह यह कि आखिर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्यों और कब से मनाया जाता है. आज हम आपको योग और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दोनों के बारे में बताने जा रहे हैं.

योग शब्द कहां से आया

ऐसा माना जाता है कि जब से सभ्‍यता शुरू हुई है तभी से योग किया जा रहा है. योग के विज्ञान की उत्‍पत्ति हजारों साल पहले हुई थी, पहले धर्मों या आस्‍था के जन्‍म लेने से काफी पहले हुई थी. योग विद्या में शिव को पहले योगी या आदि योगी तथा पहले गुरू या आदि गुरू के रूप में माना जाता है. योग मुख्यतः संस्कृत का शब्द है. इसकी उत्पात्ति ऋग्वेद से हुई है. ऋग्वेद में योगा की व्याख्या करते हुए यह बताया गया है कि वह शक्ति जिससे हम अपने मन, मस्तिष्क और शारीर को एक सूत्र में पिरो सकते हैं वह योग है.

21 जून को क्यों मनाते हैं योग दिवस

11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस या विश्व योग दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की. इसके बाद 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है. कहते हैं कि योग दिवस 21 जून को मनाने के पीछे कारण यह है कि यह दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है और धरती पर सूर्य ज्यादा समय तक रहा है.

उत्तरी गोलार्ध पर आमतौर पर 20, 21 और 22 जून को सबसे ज्यादा सूर्य की रोशनी पड़ती है. इसी तरह दक्षिण गोलार्ध पर 21, 22 और 23 दिसंबर को सबसे ज्यादा सूर्य की रोशनी पड़ती है. इस तारीख के बाद दिन छोटे होने लगते हैं और गोलार्ध दक्षिण की ओर जाने लगता है जिसे भारतीय संस्कृति में शुभ माना जाता है. सबसे लंबा दिन और दक्षिण गोलार्ध में सूर्य के प्रवेश होने के कारण इसी दिन योग दिवस मनाया जाता है. इसके अलावा भारत में 21 जून ग्रीष्मकालीन संक्रांति का दिन भी होता है.

पहली बार योग दिवस साल 2015 में मनाया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस मनाने की घोषणा के बाद राजपथ पर पीएम मोदी 35 हजार लोगों का उपस्थिति में योगासन करते हुए योग दिवस मनाया था.

विदेशों में योग

वैसे तो योग का जनक भारत ही है लेकिन विदेशों में इसके प्रचार-प्रसार का श्रेय मुख्यतः स्वामी विवेकानंद को दिया जाता है. स्वामी विवेकानंद अक्सर विदेशों में भारत की वैदिक संस्कृति के बारे में लोगों को बताते रहते थे. इसके बाद धीरे-धीरे विदेशी लोगों ने योग को समझा और साल 1980 तक पश्चिमी देशों में कई योग शिविरों का आयोजन होने लगा था. कुछ समय बाद ही वहां के लोग योगा को शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए बहुत जरूरी मानने लगे थे.

हर साल होता है योग दिवस का थीम

2015: सद्भाव और शांति के लिए योग 2016: युवाओं को कनेक्ट करें 2017: स्वास्थ्य के लिए योग 2018: शांति के लिए योग 2019: पर्यावरण के लिए योग

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget