एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना की कलेक्टर को बोलने से क्यों रोका? क्यों कहा कि पीएम के साथ बैठक में उन्हें नहीं बोलने दिया गया

पीएम की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बर्नजी भी शामिल हुई तो उन्होंने आरोप लगा दिया कि उन्हें बैठक में बोलने नहीं दिया गया. ममता ने कहा कि हमें कठपुतलियों की तरह बैठा कर रखा गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डीएम के साथ बैठक में नरेंद्र मोदी ने ज़मीन पर काम कर रहे कलेक्टरों से बात की. प्रधानमंत्री ने कहा कि, ये बीमारी रूप बदल रही है, ये बीमारी बहुरूपिया है, वायरस म्यूटेंट होकर हमला कर रहा है.

इससे निपटने के लिए बच्चों पर इसके असर का अलग से रिकोर्ड रखा जाए ताकि भविष्य में होने वाले इसके हमले और बच्चों में इसके असर की तैयारी की जा सके. पीएम नरेंद्र मोदी ने बैठक में मामलों पर नज़र रखने और तैयारी के लिए ज़िला कलेक्टरों की तारीफ़ की.

बैठक में बोलने नहीं दिया गया- ममता बनर्जी

पीएम की इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री भी शामिल हुई लेकिन बैठक के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बैठक में बोलने नहीं दिया गया. मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने कहा कि, “ बैठक में कठपुतलियों की तरह बैठा कर रखा, हम अपमानित महसूस कर रहे हैं हमें बोलने नहीं दिया गया. ऑक्सीजन-ब्लैक फंगस पर कुछ नहीं पूछा"

जबकि पश्चिम बंगाल से पीएम और डीएम की बैठक के लिए 24 उत्तर परगना ज़िले के डीएम ने अपनी बात रखने के लिए कहा था, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने डीएम के बोलने के समय को रद्द कर दिया और कहा कि वे खुद बोलेगी. सूत्रों का कहना है कि, ये बैठक पीएम और डीएम के बीच सीधे संवाद के लिए आयोजित की गई है.

ममता बैनर्जी बैठक में ड्रामा करना चाहती थी

इसमें मुख्यमंत्री उपस्थित रह सकते हैं ताकि डीएम जो भी अनुभव और दिक्कत बताए वे मुख्यमंत्री के संज्ञान में सीधे आ जाये. इसलिए डीएम को बात रखने की इजाज़त है जबकि ममता बैनर्जी, जब पीएम और मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक आयोजित की जाती है तब बैठक में शामिल नहीं होती हैं. सूत्रों के मुताबिक ममता बैनर्जी ने जब डीएम उत्तर परगना के बात रखने के समय को रद्द करवा दिया तब समझ आ गया था कि ममता बैनर्जी बैठक में ड्रामा करना चाहती थी.

इस बैठक  के प्रोटोकॉल की जानकारी शामिल सभी डीएम और सीएम को है,  आज की बैठक में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश और राजस्थान के डीएम ने अपनी बात रखी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जो पड़ोसी देश में हुआ, वो हरकत यहां न हो जाए’, ओवैसी ने चेताया
‘जो पड़ोसी देश में हुआ, वो हरकत यहां न हो जाए’, ओवैसी ने चेताया
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget