एक्सप्लोरर

किन 33 सांसदों को लोकसभा के शीतकालीन सत्र से किया गया निलंबित? जानें सस्पेंड होने की वजह

Lok Sabha: विपक्षी दलों के 30 सांसदों को शीतकालीन सत्र निलंबित कर दिया गया है. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में इन सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव पेश किया था.

Lok Sabha MP Suspend: संसद में हंगामा करने के आरोप में विपक्षी दलों के 30 सांसदों को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है, जबकि तीन को विशेषाधिकार नोटिस आने तक सस्पेंड किया गया है. निलंबित सांसदों में अधीर रंजन चौधरी, टीआर बालू और दया निधि मारन शामिल हैं.  

यह कदम बुधवार (13 दिसंबर) को संसद सुरक्षा उल्लंघन के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सदस्यों के लगातार विरोध के बाद उठाया गया है. इन सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सदन में पेश किया था. विपक्षी सांसदों के विरोध को देखते हुए फिलहाल लोकसभा को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया है.

निलंबित सांसदों के नाम
आज सस्पेंड हुए सांसदों में, कल्याण बनर्जी, ए राजा, दयानिधि मारन अपरूप पोद्दार, प्रसून बनर्जी, ईटी मोहमद बशीर, जी सेल्वल्म अन्नादुरई, टी सुमति, अधीर रंजन चौधरी, के नावस्कनी, के रविरस्वामी, प्रेम चंद्रन, शताब्दी रॉय, सौगात रॉय, असीथ कुमार, कौशलेंद्र कुमार, एंटो एंटोनी, पल्ली मणिकम, प्रतिभा मंडल, काकोली घोष, सुनील मंडल के मुरली धारन और अमर सिंह के नाम शामिल हैं.

वहीं, जिन 3 सांसदों को विशेषाधिकार कमेटी की रिपोर्ट आने तक सस्पेंड किए किया गया है उनमें अब्दुल खालिक, विजय बसंत और जयकुमार का नाम शामिल हैं. इससे पहले गुरुवार (14 दिसंबर) को 13 लोकसभा सांसदों और एक राज्यसभा सांसद को संसद में अनियंत्रित आचरण के लिए निलंबित कर दिया गया था.

सबसे ज्यादा डीएमके के सांसद हुए निलंबित
पार्टीवार बात करें तो सबसे ज्यादा सांसद डीएमके और तृणमूल कांग्रेस के निलंबित हुए हैं. दोनों पार्टी के नौ-नौ सांसदों को सस्पेंड किया गया है. वहीं, कांग्रेस के 8 सांसद सस्पेंड हुए हैं.  इसके अलावा IUML के 2 और  रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) का एक-एक सांसद का निलंबन हुआ है. 

'सांसदों का निलंबन रद्द किया'
निलंबन को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पिछले कई दिनों से हम मांग कर रहे हैं कि हमारे सांसदों का निलंबन रद्द किया जाए और गृह मंत्री सदन में बयान जारी करें.

विरोध की राजनीति कर रहा विपक्ष
वहीं, केंद्रीयमंत्री एसपी सिंह बघेल ने का कहना है कि संसद पर जारी गतिरोध का समाधान विपक्ष के पास है. वे (संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर) जांच रिपोर्ट का इंतजार करें. सरकार दोनों सदनों में कानून बना रही है और विपक्ष केवल विरोध की राजनीति कर रहा है. 

यह भी पढ़ें- '...डंडा घुमाकर सबको ठंडा कर देंगे', लोकसभा से निलंबित होने पर अधीर रंजन चौधरी की पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु अधिकारी?
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु?
Delhi Green Mission : दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget