एक्सप्लोरर

Omicron Latest News: 38 देशों में फैला कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन, मौत के आंकड़े पर WHO ने दिया ये बड़ा बयान

WHO Statement On Omicron: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अब तक कोरोना वायरस संक्रमण का नया वेरिएंट ओमिक्रोन दुनिया के 38 देशों में फैल चुका है. हालांकि, इससे किसी के मरने की जानकारी अभी नहीं है.

How Many Countries Have Omicron Cases: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण का नया वेरिएंट ओमिक्रोन दुनिया के 38 देशों में फैल चुका है लेकिन इसके कारण अभी तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है. WHO ने कहा कि अभी भी ओमिक्रोन से संबंधित मौतों का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन नया वेरिएंट अगले कुछ महीनों में यूरोप के आधे से ज्यादा कोविड मामलों का कारण बन सकता है. 

इसके साथ ही, WHO ने चेतावनी दी है कि 'यह निर्धारित करने में हफ्तों लग सकते हैं कि वेरिएंट कितना संक्रामक है, क्या यह अधिक गंभीर बीमारी का कारण बनता है और इसके खिलाफ कितने प्रभावी उपचार और टीके हैं.' बता दें कि हाल में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने वैरिएंट के स्थानीय रूप से प्रसारित मामलों की पुष्टि की है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका में इसके कारण कोविड-19 के मामलों में तेजी आई है.

डेल्टा के खिलाफ किए गए उपाय ओमिक्रोन से बचने में भी कारगर साबित होंगे
WHO के अधिकारियों ने कहा कि ओमिक्रोन के सामने आने के बाद भी डेल्टा स्वरूप के खिलाफ अपनाये गए उपाय इस महामारी से जंग की बुनियाद बने रहने चाहिए. साथ ही, स्वीकार किया कि कुछ देशों द्वारा सीमा बंद करने के उपाय को अपनाया जाना तैयारी के लिए समय दे सकता है. 

पश्चिमी प्रशांत के लिए डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ ताकेशी कसई ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘सीमा पर पांबदी वायरस के अंदर आने में देरी कर सकती है और इससे तैयारी के लिए समय मिल सकता है. लेकिन, हर देश और हर समुदाय को मामलों में नयी वृद्धि के लिए तैयार रहना चाहिए.’’ 

उन्होंने कहा, “इन सबमें अच्छी खबर यह है कि ओमिक्रोन के बारे में हमारे पास कोई भी ऐसी सूचना नहीं है जो बताती है कि हमारी प्रतिक्रिया की दिशा बदलने की जरूरत है.” डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय आपात स्थिति निदेशक डॉ बी ओलोवोकुरे ने कहा कि इसका मतलब है कि टीकाकरण बढ़ाने पर जोर देना ,सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करना और मास्क पहनना सहित अन्य उपाय जारी रखना जरूरी हैं.

ओमिक्रोन को लेकर चिंता से डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटा
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 75.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ. कोरोना वायरस के नये स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंता के बीच घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के साथ रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी है. 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.98 पर खुलने के बाद ऊंचे में 74.95 और नीचे में 75.18 तक गया। अंत में रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 75.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले बृहस्पतिवार को रुपया 75.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

यह भी पढ़ें- Omicron Variant: ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा है ओमिक्रोन वेरिएंट, 75 नए केस दर्ज, संख्या बढ़कर हुई 104

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget