एक्सप्लोरर

Ashok Chavan Profile: कौन हैं अशोक चव्हाण जिन्होंने 2024 से पहले महाराष्ट्र में दिया कांग्रेस को बड़ा झटका? जानिए इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी

Ashok Chavan Resign from Congress: ऐसा बताया गया कि पूर्व सीएम अशोक चव्हाण कई दिनों से पार्टी से खफा थे. उनके जल्द ही बीजेपी में जाने में संभावना है.

Maharashtra Congress Latest News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में फिर बड़ा झटका लगा है. मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दकी के बाद अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वह पिछले कई दिनों से पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे. उन्होंने नांदेड़ सीट की विधायकी से भी इस्तीफा दिया है. ऐसी चर्चा है कि वह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. 

अशोक चव्हाण की ओर से कांग्रेस से दूरी बनाने के पीछे की सबसे बड़ी वजह सियासी गलियारों में यह बताई गई कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से नाना पटोले को हटाकर खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की बात कही थी. हालांकि, कांग्रेस आलाकमान ने ऐसा नहीं किया. यही वजह रही कि उन्होंने कांग्रेस से किनारा कर लिया. 

पिता Shankarrao Chavan से मिली राजनीतिक विरासत  

28 अक्टूबर 1958 को जन्मे अशोक चव्हाण को राजनीतिक विरासत उनके पिता शंकरराव चव्हाण से मिली थी. वह भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. अशोक चव्हाण 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे. उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव के रूप में राजनीति में प्रवेश किया.

ऐसा रहा राजनीतिक सफर

अशोक चव्हाण के राजनीतिक सफर की बात करें तो वह विलासराव देशमुख सरकार में सांस्कृतिक मामलों, उद्योग, खान और प्रोटोकॉल मंत्री भी रहे. वह नांदेड़ जिले की भोकर सीट से 2019 में विधायक बने थे. 2 बार सांसद रहे, जबकि 4 बार विधायक रहे. 2015 से 2019 तक महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई. 1987 में पहली बार लोकसभा के सांसद चुने गए. 2014 में दूसरी बार सांसद चुने गए थे. इसके अलावा एक बार विधान परिषद के सदस्य भी रहे.

राहुल गांधी से थी नजदीकी

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम को राहुल गांधी का नजदीकी माना जाता था. 2019 लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस हारी थी, तब उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की हार एक सामूहिक जिम्मेदारी है. यह अकेले पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की नहीं है. अशोक चव्हाण की इसके अलावा विलासराव देशमुख से भी अच्छी ट्यूनिंग मानी जाती थी. उनके कार्यकाल में अशोक चव्हाण ने कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले थे.

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा रुतबा

वैसे, अशोक चव्हाण महाराष्ट्र में कांग्रेस के बड़े नामों में माने जाते थे. उन्हें महाराष्ट्र में कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता था. अशोक चव्हाण के कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन्हें विलासराव देशमुख की जगह मुख्यमंत्री बनाया गया था, जो उस वक्त महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा नाम थे. इन्होंने महाराष्ट्र में पार्टी के लगभग सभी महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई है. शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के साथ सीट शेयरिंग पर बात करने वाली टीम में भी यह शामिल थे. 

ये भी पढ़ें

Sonia Gandhi News: न यूपी, न हिमाचल...इस रूट से संसद पहुंचेंगी सोनिया गांधी, राज्यसभा पहुंचना लगभग तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह देंगे जवाब
Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह देंगे जवाब
Telangana Cyber Fraud: तेलंगाना में साइबर अपराध पर बड़ा अटैक! ऑपरेशन क्रैकडाउन में 208 गिरफ्तार, 100 करोड़ की ठगी का खुलासा
तेलंगाना में साइबर अपराध पर बड़ा अटैक! ऑपरेशन क्रैकडाउन में 208 गिरफ्तार, 100 करोड़ की ठगी का खुलासा
Passive Euthanasia: हरीश राणा की इच्छामृत्यु को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, कहा- मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाया जाए
हरीश राणा की इच्छामृत्यु को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, कहा- मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाया जाए
भारत में उड़ान भरना अब इतना आसान नहीं! विदेशी एयरलाइंस के लिए DGCA के नए सख्त नियम, जानें
भारत में उड़ान भरना अब इतना आसान नहीं! विदेशी एयरलाइंस के लिए DGCA के नए सख्त नियम, जानें

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्टलेस फोटो
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्टलेस फोटो
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
Embed widget