एक्सप्लोरर

Arun Goel Resigns: कौन हैं अरुण गोयल, जिन्होंने चुनाव आयुक्त पद से दिया इस्तीफा, विवादों में रही थी नियुक्ति

Arun Goel Resignation: शनिवार (9 मार्च) को चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे राष्ट्रपति की ओर से स्वीकार कर लिया गया है. वह नवंबर 2022 में चुनाव आयोग में शामिल हुए थे.

Arun Goel Profile: चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की संभावित घोषणा से कुछ दिन पहले शनिवार (9 मार्च) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोयल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जो शनिवार से ही प्रभावी हो गया. उनका कार्यकाल दिसंबर 2027 तक था. वह अगले वर्ष राजीव कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में उनकी जगह लेने के लिए कतार में थे.

अभी यह पता नहीं चला है कि अरुण गोयल ने इस्तीफा क्यों दिया. रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट अरुण गोयल पंजाब कैडर के 1985-बैच के आईएएस अधिकारी थे. वह 19 नवंबर, 2022 को चुनाव आयोग में शामिल हुए थे और 21 नवंबर, 2022 को उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया था. फरवरी में अनूप पांडे की सेवानिवृत्ति और अब गोयल के इस्तीफे के बाद तीन सदस्यीय चुनाव आयोग समिति में अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हैं. 

विवादों में रही थी अरुण गोयल की नियुक्ति

अरुण गोयल ने 18 नवंबर, 2022 को स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया था और एक दिन बाद ही उन्हें चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था. चुनाव आयुक्त के पद पर अरुण गोयल की नियुक्ती काफी विवादास्पद रही थी. उनकी नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा था कि उन्हें चुनाव आयोग में नियुक्त करने में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई.

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था, ''कानून मंत्री ने शॉर्टलिस्ट किए गए नामों की सूची से चार नाम चुने... 18 नवंबर को फाइल लगाई गई और उसी दिन इसे आगे बढ़ा दिया गया. यहां तक कि प्रधानमंत्री भी उसी दिन नाम की सिफारिश करते हैं. हम कोई टकराव नहीं चाहते हैं लेकिन क्या यह किसी जल्दबाजी में किया गया. इतनी जल्दी क्या है?''

याचिका को संविधान बेंच ने कर दिया था खारिज

अरुण गोयल की चुनाव आयोग में नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को बाद में पिछले साल दो न्यायाधीशों की बेंच ने खारिज कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि एक संविधान पीठ ने इस मुद्दे की जांच की थी लेकिन गोयल की नियुक्ति रद्द करने से इनकार कर दिया था.

यह भी पढ़ें- EC Arun Goel Resigns: लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा, 2027 तक था कार्यकाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget