एक्सप्लोरर

जानिए कौन हैं मणिपुर के नए राज्यपाल अजय कुमार भल्ला? अमित शाह के साथ कर चुके हैं काम

Ajay Kumar Bhalla Profile: पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मंगलवार (24 दिसंबर, 2024) को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया.

Manipur Governor Ajay Kumar Bhalla: हिंसा प्रभावित मणिपुर में एक परिवर्तन किया गया है. अजय कुमार भल्ला को इस पूर्वोत्तर राज्य का राज्यपाल बनाया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि अजय कुमार भल्ला को मंगलवार (24 दिसंबर) को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया.

असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी भल्ला, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य की जगह लेंगे, जिन्हें हिंसा प्रभावित राज्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. केंद्रीय गृह सचिव के रूप में अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल अगस्त में खत्म हो गया था. उन्हें अगस्त 2019 में इस पद पर नियुक्त किया गया था. देश के शीर्ष नौकरशाह कैबिनेट सचिव के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद पर भल्ला का कार्यकाल सबसे लंबा रहा है. उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन ने ली है.

कौन हैं अजय कुमार भल्ला?

अजय कुमार भल्ला का जन्म 26 नवंबर 1960 को जालंधर, पंजाब में हुआ था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंजाब में ही पूरी की. इसके बाद भल्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में क्वींसलैंड विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की डिग्री हासिल करके अपनी शैक्षणिक योग्यता को और बढ़ाया.

अजय कुमार भल्ला को मिला कई बार विस्तार 

भल्ला असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने अगस्त 2024 तक लगभग पांच सालों तक भारत के गृह सचिव के रूप में काम किया. अजय कुमार भल्ला पंजाब के जालंधर से हैं. गृह सचिव के रूप में भल्ला का कार्यकाल कई बार बढ़ाया गया, अगस्त 2023 में उन्हें चौथा विस्तार मिला और 22 अगस्त 2024 तक वे गृह सचिव के पद पर रहे. इससे वे पद पर पांच साल पूरा करने वाले केवल दूसरे केंद्रीय गृह सचिव बने और इसके बाद वे रिटायर हो गए. मई 2023 में केंद्रीय गृह सचिव के रूप में भल्ला के कार्यकाल के दौरान मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क उठी थी. 

ये भी पढ़ें: बिहार के नए राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद खान, रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार, जानें किन राज्यों में बदले गवर्नर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget