एक्सप्लोरर

WHO के महानिदेशक का गुजरात दौरा, इन कार्यक्रमों में PM मोदी के साथ करेंगे शिरकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जामनगर में WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (जीसीटीएम) का शिलान्यास करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा आज से शुरू हो रहा है. इस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रॉस घेब्रेयसस कुछ कार्यक्रमों में पीएम मोदी के साथ मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री 19 अप्रैल को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जामनगर में WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (जीसीटीएम) का शिलान्यास करेंगे. इस अवसर पर मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ टेड्रॉस घेब्रेयसस भी उपस्थित रहेंगे. जीसीटीएम दुनियाभर में पारंपरिक चिकित्सा के लिए पहला और एकमात्र वैश्विक आउटपोस्ट केंद्र होगा. यह वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के एक अंतरराष्ट्रीय सेंटर के रूप में उभरेगा. गुजरात के गांधीनगर में होने वाले वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री 20 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर करेंगे.

वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन

गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन के अवसर पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री और WHO के महानिदेशक भी मौजूद रहेंगे. इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में करीब 90 प्रख्यात वक्ताओं और 100 प्रदर्शकों की उपस्थिति के साथ 5 पूर्ण सत्र, 8 गोलमेज सम्मेलन, 6 कार्यशालाएं और 2 संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा. शिखर सम्मेलन निवेश क्षमता को उजागर करने में मदद करेगा और नवाचार, अनुसंधान और विकास, स्टार्ट-अप, इको सिस्टम और कल्याण उद्योग को बढ़ावा देगा. यह उद्योग जगत प्रमुखों, शिक्षाविदों और विद्वानों को एक साथ लाने में मदद करेगा और भविष्य के सहयोग के लिए एक मंच प्रदान करने के रूप में कार्य करेगा.

WHO के महानिदेशक का गुजरात दौरा, इन कार्यक्रमों में PM मोदी के साथ करेंगे शिरकत

आदिजाति महासम्मेलन

प्रधानमंत्री 20 अप्रैल को दाहोद में आदिजाति महासम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे. जहां वह लगभग 22,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वह दाहोद जिला दक्षिणी क्षेत्र में क्षेत्रीय जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन करेंगे, जो नर्मदा नदी बेसिन पर लगभग 840 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित है. यह दाहोद जिले और देवगढ़ बरिया शहर के लगभग 280 गांवों की जलापूर्ति की जरूरतों को पूरा करेगी. प्रधानमंत्री करीब 335 करोड़ रुपये की दाहोद स्मार्ट सिटी की पांच परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) बिल्डिंग, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, सीवरेज वर्क्स, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus New Cases: कोरोना वायरस के मामलों में 90 फीसदी से ज्यादा का उछाल, 24 घंटे में 2183 नए केस आए सामने

दिल्ली के जहांगीरपुरी समेत कई शहरों में भड़की हिंसा का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, NIA से जांच कराने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया फॉर्मूला
UGC नियमों के खिलाफ याचिका पर CJI बोले, 'नीति ऐसी होनी चाहिए जिससे...', केंद्र ने क्या कहा?
UGC नियमों के खिलाफ याचिका पर CJI बोले, 'नीति ऐसी होनी चाहिए जिससे...', केंद्र ने क्या कहा?
SIR, आजम खान की गिरफ्तारी पर बरसी जमात-ए-इस्लामी, कहा- 'निशाने पर मुसलमान'
SIR, आजम खान की गिरफ्तारी पर बरसी जमात-ए-इस्लामी, कहा- 'निशाने पर मुसलमान'
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget