एक्सप्लोरर

WHO के प्रमुख ने कहा- तेजी से हो रहा है कोरोना वायरस का प्रसार, हम नए और खतरनाक चरण में

WHO के प्रमुख टेड्रोस ने कहा कि वायरस अब भी ‘तेजी से फैल रहा है’ और फिज़िकल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने और हाथ धोने जैसे कदम अब भी महत्वपूर्ण हैं.

जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी का प्रसार ‘तेजी से’ हो रहा है और गुरुवार को एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले सामने आए. डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि नए मामलों में से लगभग आधे उत्तर और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप से हैं. दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया से भी मामले काफी संख्या में हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘हम नए और खतरनाक चरण में हैं. महामारी को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक कदमों की अब भी आवश्यकता है. अनेक लोग घर में रहने से निराश हैं और देश अपने समाजों को खोलने के लिए उत्सुक हैं.’’

टेड्रोस ने कहा कि वायरस अब भी ‘तेजी से फैल रहा है’ और फिज़िकल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने और हाथ धोने जैसे कदम अब भी महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि मृतक संख्या खास तौर पर शरणार्थियों में अधिक होगी, जिनमें से 80 प्रतिशत से अधिक विकासशाील देशों में रहते हैं.

पूरी दुनिया में 87 लाख से ज्यादा मामले आपको बता दें कि कोरोना वायरस दुनियाभर में अपना प्रकोप दिखा रहा है. 19 जून को ही दुनियाभर में कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 87 लाख के आंकड़े को पार गई है. जबकि वर्ल्डोमीटर के मुताबिक इस वायरस की चपेट में आने की वजह से पूरी दुनिया में अब तक 460,691 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

इन सब के बीच अच्छी खबर है ये है कि 45 लाख से ज्यादा कोरोना के मरीज़ ठीक भी हुए हैं. इस वक्त एक्टिव केस की बात करें तो पूरी दुनिया में 36 लाख 49 हज़ार 606 मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है. हालांकि पिछले कुछ दिनों में दुनियाभर से कोरोना वायरस के मामले आने में वृद्धी दर्ज की गई है.

'साल के आखिर से पहले टीका आने की उम्मीद' हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन की शीर्ष वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने कोरोना वायरस का टीका आने को लेकर आशावादी बयान दिया. उन्होंने कहा कि संगठन इस साल के आखिर से पहले कोरोना वायरस का टीका उपलब्ध होने को लेकर आशावादी है.

भविष्य में इस घातक वायरस से बचाने वाले टीके के संदर्भ में उन्होंने कहा कि लगभग 10 उम्मीदवार मानव परीक्षण के चरण में हैं और इनमें से कम से कम तीन उम्मीदवार उस नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं, जहां एक टीके का प्रभाव साबित होता है.

कारगर टीके को लेकर डब्ल्यूएचओ के प्रयास का उल्लेख करते हुए स्वामीनाथन ने कहा, "मुझे उम्मीद है. मैं आशान्वित हूं, लेकिन टीका विकसित करना एक बेहद जटील प्रक्रिया है और इसमें बहुत अधिक अनिश्चित्ता भी है. अच्छी बात यह है कि हमारे पास कई अलग-अलग उम्मीदवार और प्लेटफॉर्म हैं."

उन्होंने कहा, "अगर हम भाग्यशाली हैं, तो इस साल के अंत तक एक या दो कामयाब उम्मीदवार होंगे."

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने कहा- न कोई हमारी सीमा में घुसा, न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है 

सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूछे कई तीखे सवाल  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget