एक्सप्लोरर

जब वाजपेयी ने रामबिलास को भेंट कर दी थी अपनी जीप

कई बार ऐसा भी हुआ कि सहयोगी ने सामान्य तौर पर उनके सामने परेशानी का जिक्र किया और उन्होंने उसे बिना बताए ही हल कर दिया.

जींद: हरियाणा के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपने सहयोगियों का खासा ख्याल रखते थे. उनकी हर परेशानी को दूर करने के लिए तत्पर रहते थे. कई बार ऐसा भी हुआ कि सहयोगी ने सामान्य तौर पर उनके सामने परेशानी का जिक्र किया और उन्होंने उसे बिना बताए ही हल कर दिया. 1980 के दशक में प्रचार के दौरान रामबिलास शर्मा की मुश्किलों को देखते हुए वाजपेयी जी ने बिना बताए उन्हें अपनी जीप भेंट कर दी थी.

जब वाजपेयी ने किया रामबिलास के कार्यालय का दौरा

शर्मा ने बताया साल 1980 के दशक में वाजपेयी का ‘थैली भेंट’ कार्यक्रम चल रहा था. भाजपा के संगठन की मजबूती के लिए लोगों से चंदा एकत्रित किया जा रहा था. 20 अक्टूबर 1980 को वाजपेयी ने रेवाड़ी के मोती चौक, नारनौल की आईटीआई और महेंद्रगढ़ शहर में एक साथ तीन रैलियां की. रेवाड़ी में रैली के संयोजक ओ पी ग्रोवर और नारनौल रैली के संयोजक मुकुट बिहारी ने 22-22 हजार रुपये की थैलियां वाजपेयी को दीं. वहीं रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ से एक लाख रुपये की थैली वाजपेयी को भेंट की थी. रैली के बाद वाजपेयी ने रामबिलास के कार्यालय का भी दौरा किया.

वाजपेयी ने रामबिलास के कार्यालय का भी दौरा किया

कार्यालय में बातचीत के दौरान वाजपेयी ने जब रामबिलास से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह मोटरसाइकिल से ही पार्टी का प्रचार करते हैं. वाजपेयी उस समय तो कुछ नहीं बोले लेकिन तीन दिन बाद उन्होंने अपनी निजी जीप रामबिलास के लिए भेज दी. इस जीप का नंबर यूपी क्यू-2056 था. रामबिलास वर्षों तक हरियाणा में संघ प्रचारक के रूप में इसी जीप से सफर करते रहे.

जीप के नंबर को रामबिलास शर्मा ने फिर से संजोने का किया फैसला

फिलहाल जीप बेहद पुरानी हो चुकी है और सड़क पर चलने योग्य नहीं है. लेकिन ऐसे में इस जीप के नंबर को रामबिलास शर्मा ने फिर से संजोने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि यह जीप ऐसे समय पर मुझे मिली जब मैं मोटरसाइकिल पर संघ के प्रचारक के तौर पर काम करता था. इसके साथ पूर्व प्रधानमंत्री की यादें जुड़ी हुई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget