एक्सप्लोरर

किस्सा: जब अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनाथ सिंह को कहा, 'मूर्ख हैं क्या?'

जननेता होने के साथ-साथ अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रखर वक्ता और ओजस्वी कवि भी थे. वाजपेयी का स्वाभाव बेहद खुशनुमा शख्स का था और वह अपने मजाकिया लहजे के लिए जाने थे.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपने अंतिम सफर के लिए कूच कर चुके हैं. अटल बिहारी वाजपेयी का वर्तमान केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बेहद खास रिश्ता रहा है. केन्द्रीय मंत्री हमेशा से दिवंगत नेता को अपने मार्गदर्शक के तौर पर मानते थे. आज पूर्व प्रधानमंत्री की मानव काया शिथिल हो गई है मगर एक ऐसा आजतशत्रु नेता जिसकी ओजस्वी गरिमा, एक सलाहकार के तौर पर, आगे की राह दिखाने वाले अभिभावक के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री की यादें हमेशा राजनाथ सिंह के जेहन में जिंदा रहेंगी. राजनाथ सिंह ने भी एक सच्चे शिष्य की तरह अपने गुरू की दीक्षा का सम्मान किया है. लखनऊ की सीट पर अपनी जीत दर्ज करने के साथ राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री की राजनीतिक विरासत को कायम रखा है.

किस्सा: जब अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनाथ सिंह को कहा, 'मूर्ख हैं क्या?

वाजपेयी ने 2004 में समाजवादी पार्टी (एसपी) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मधु गुप्ता को बड़े मार्जिन से हरा कर जीत दर्ज की थी. इस परंपरा का जारी रखते हुए राजनाथ ने भी 2014 में लखनऊ से लोकसाभ सीट पर जबरदस्त जीत दर्ज की.

जननेता होने के साथ-साथ अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रखर वक्ता और ओजस्वी कवि भी थे. वाजपेयी का स्वाभाव बेहद खुशनुमा शख्स का था और वह अपने मजाकिया लहजे के लिए जाने थे. वरिष्ठ पत्रकार विजय वित्रेदी ने अपनी किताब- हार नहीं मानूंगा: एक अटल जीवन गाधा में एक ऐसे ही वाकया का जिक्र किया है.

वो दौर 1999 का था. राजनाथ सिंह यूपी बीजेपी इकाई के अध्यक्ष थे. लखनऊ में एक दिन सवेरे राजनाथ सिंह अपने घर पर पूजा कर रहे थे कि तभी प्रधानमंत्री रहे वाजपेयी का फोन आया. राजनाथ की पत्नी ने उनसे इस फोन की जानकारी दी तो उन्होंने हाथ के इशारे से मना कर दिया. कुछ देर बाद फिर फोन आया तो राजनाथ सिंह ने बात की. वाजपेयी ने पूछा, ''क्या कर रहे हैं?'' राजनाथ सिंह ने जवाब दिया, ''पूजा में बैठा था.'' वाजपेयी ने चुटकी ली, ''बहुत बड़े पुजारी बन रहे हैं. दिल्ली कब आ रहे हैं? आकर फोन कर लीजिएगा.''

किस्सा: जब अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनाथ सिंह को कहा, 'मूर्ख हैं क्या?

दिल्ली पहुंच कर राजनाथ सिंह से फोन किया तो आदेश मिला कि कल सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंच जाएयेगा. राजनाथ ने पूछा, ''राष्ट्रपति भवन क्यों?'' तब वाजपेयी ने कहा, ''मूर्ख हैं क्या?'' अगले दिन राजनाथ सिंह केन्द्र में सड़क परिवहन में कैबिनेट मंत्री बना दिए गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
सोनोवाल ने MV ओशियन विनर के डूबने पर जताई चिंता, जानें क्या कहा?
सोनोवाल ने MV ओशियन विनर के डूबने पर जताई चिंता, जानें क्या कहा?
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget