एक्सप्लोरर

Wheat Production: गेहूं उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले इस साल रहेगी कमी, जानिए सरकार के आंकड़े

Government Digit: कृषि सचिव मनोज आहूजा ने पिछले हफ्ते गेहूं के उत्पादन में गिरावट के लिए मुख्य रूप से गर्मी से पंजाब और हरियाणा में कम फसल पैदावार बताई. उन्होंने इस साल के संकेत भी दिए.

Food Production: कृषि मंत्रालय ने गुरुवार को जारी अपने ताजा अनुमान में कहा कि देश का गेहूं उत्पादन पिछले साल के मुकाबले फसल वर्ष 2021-22 (जुलाई-जून) में लगभग 3 प्रतिशत घटकर 10 करोड़ 64.1 लाख टन रहने की संभावना है. आंकड़ों में बताया गया है कि हालांकि, यह उत्पादन अनुमान फसल वर्ष 2021-22 के लिए पहले अनुमानित 11 करोड़ 13.2 लाख टन से 4.61 प्रतिशत कम है.

फसल वर्ष 2020-21 में गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 10 करोड़ 95.9 लाख टन का हुआ था. कृषि सचिव मनोज आहूजा ने पिछले हफ्ते गेहूं के उत्पादन में गिरावट के लिए मुख्य रूप से गर्मी की वजह से पंजाब और हरियाणा में कम फसल पैदावार को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि इस साल गेहूं का उत्पादन घटकर 10.5-10.6 करोड़ टन रह सकता है. मंत्रालय की ओर से जारी खाद्यान्न उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक, गेहूं के अलावा कपास और मोटे अनाज के उत्पादन में मामूली गिरावट का अनुमान है. अन्य खाद्यान्नों और नकदी फसलों के मामले में उत्पादन के आंकड़े पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हैं.

खाद्यान उत्पादन में कमी

फसल वर्ष 2021-22 में चावल का उत्पादन बढ़कर 12 करोड़ 96.6 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि पिछले साल में यह 12 करोड़ 43.7 लाख टन था. दलहन उत्पादन फसल वर्ष 2020-21 के दो करोड़ 54.6 लाख टन से बढ़कर वर्ष 2021-22 में दो करोड़ 77.5 लाख टन होने का अनुमान है. मोटे अनाज का उत्पादन समीक्षाधीन अवधि के दौरान पांच करोड़ 13.2 लाख टन से मामूली घटकर पांच करोड़ सात लाख टन रहने की उम्मीद है. गेहूं और अन्य दो जिंसों के उत्पादन में संभावित गिरावट के बावजूद देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन वर्ष 2021-22 में 31 करोड़ 45.1 लाख टन के एक नए रिकॉर्ड को छूने का अनुमान है, जबकि पिछले साल यह 31 करोड़ 7.4 लाख टन रहा था.

तिलहन के मामले में उत्पादन वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड तीन करोड़ 84.9 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष तीन करोड़ 59.4 लाख टन का उत्पादन हुआ था. जहां तक ​​नकदी फसलों का संबंध है, मंत्रालय ने कहा कि पिछले वर्ष के 40 करोड़ 53.9 लाख टन की तुलना में इस वर्ष गन्ना उत्पादन रिकॉर्ड 43 करोड़ चार लाख टन होने का अनुमान है.

कपास पर सरकारी अनुमान

हालांकि, कपास का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 170 किलोग्राम के तीन करोड़ 15.4 लाख गांठ होने का अनुमान है, जो पिछले साल तीन करोड़ 52.4 लाख गांठ था. ताजा अनुमान के अनुसार, जूट और मेस्टा का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 180 किलोग्राम की एक करोड़ 2.2 लाख गांठ होने की उम्मीद है. जो पिछले साल 93.5 लाख गांठ था. मंत्रालय खाद्यान्न उत्पादन के अंतिम अनुमान से पहले कटाई के विभिन्न चरणों में तीन अग्रिम अनुमान जारी करता है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: धान की इस किस्म को लगाकर किसानों को प्रति एकड़ हो सकता है 1 लाख का फायदा, यहां लें पूरी जानकारी

ये भी पढ़ें: UP News: भीषण गर्मी के बीच बढ़ी किसानों की परेशानी, तापमान बढ़ने से आलू हो रहा खराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: 'रिटायरमेंट के दिन...', जस्टिस भूइयां के बयान से विपक्ष आक्रामक, कांग्रेस की बैठक
SIR विवाद: 'रिटायरमेंट के दिन...', जस्टिस भूइयां के बयान से विपक्ष आक्रामक, कांग्रेस की बैठक
'90 लाख वोटरों का...' चुनाव आयोग के काम पर सवाल! SC के पूर्व जज ने क्या कहा
'90 लाख वोटरों का...' चुनाव आयोग के काम पर सवाल! SC के पूर्व जज ने क्या कहा
Explained: चौतरफा घिरे CEC ज्ञानेश कुमार, SC के जज, सहयोगी समेत इन लोगों ने अबतक लगाए गंभीर आरोप
Explained: चौतरफा घिरे CEC ज्ञानेश कुमार, SC के जज, सहयोगी समेत इन लोगों ने अबतक लगाए गंभीर आरोप
PM मोदी-अमित शाह को खरगे ने बताया अवैध तो भड़की BJP, रिजिजू बोले- 'क्या आप और राहुल...'
PM मोदी-अमित शाह को खरगे ने बताया अवैध तो भड़की BJP, रिजिजू बोले- 'क्या आप और राहुल...'

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झूठे आरोप, सबूत...', फ्लाई दुबई कांड से कनेक्शन जोड़ने पर भड़का ईरान
'झूठे आरोप, सबूतों से छेड़छाड़', फ्लाई दुबई कांड से कनेक्शन जोड़ने पर भड़का ईरान
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
PM मोदी-अमित शाह को खरगे ने बताया अवैध तो भड़की BJP, रिजिजू बोले- 'क्या आप और राहुल...'
PM मोदी-अमित शाह को खरगे ने बताया अवैध तो भड़की BJP, रिजिजू बोले- 'क्या आप और राहुल...'
KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
500 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, रिटायरमेंट की वजह चौंकाने वाली
500 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, रिटायरमेंट की वजह चौंकाने वाली
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
तेल अवीव की इमारतों से प्लेन टकराना चाहता था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में खुलासा
तेल अवीव की इमारतों से प्लेन टकराना चाहता था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में खुलासा
CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया 'गजनी', विरोध मार्च पर बोले- मैं याद दिला देता हूं...
CM फडणवीस ने ठाकरे भाइयों को बताया 'गजनी', विरोध मार्च पर बोले- मैं याद दिला देता हूं...
Embed widget