एक्सप्लोरर

कोलकाता केस सुनकर दो दिन पहले ही असम गैंगरेप पीड़िता ने चाची से पूछा था- बलात्कार क्या होता है?

धींग में गुरुवार को 14 साल की नाबालिग का तीन लोगों ने गैंगरेप किया. इस घटना के बाद असम में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

असम में रेप की नाबालिग पीड़िता ने घटना से ठीक दो दिन पहले अपनी चाची से पूछा था कि रेप क्या होता है. पीड़िता की चाची ने बताया कि कोलकाता रेप-मर्डर केस के बाद देश में जब महिला सुरक्षा पर चर्चा हुई तो पीड़िता ने इन मुद्दों पर लेख पढ़े और उसी जिज्ञासा में बलात्कार को लेकर सवाल किए. चाची ने बताया कि इस घटना के बाद पीड़िता टूट गई है.

पीड़िता की चाची भी काफी दुख में हैं और उन्हें घटना पर बहुत अफसोस है. उन्होंने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि यहां इतनी भयानक घटना होगी. ऐसा लगता है कि मैं उसे बचा नहीं पाई.' उन्होंने बताया कि पीड़िता अफसर बनना चाहती है.

पीड़िता नागांव जिले में अपने दादा-दादी और चाचा-चाची के साथ रहती है. माता की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी और पिता गुवाहटी में काम करते हैं. आमतौर पर वह अपनी चाची के साथ ही ट्यूशन से आती थी, लेकिन घटना वाले दिन वह अकेले साइकिल से आई. जब वह घर से सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर थी तो उसका गैंगरेप किया गया. घटना को लेकर रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोग सड़कों पर उतर आए और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की.

धींग में गुरुवार (23 अगस्त, 2024) को शाम जब किशोरी ट्यूशन से साइकिल से घर लौट रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर आए तीन लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा देने की मांग को लेकर इलाके में मार्च निकाला गया.

पुलिस ने बताया कि बलात्कार मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी हिरासत से कथित तौर पर भाग गया, तालाब में कूद गया और शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई. अन्य दो आरोपी अब भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है. प्रदर्शनकारियों में शामिल फरीदा बेगम ने कहा, 'हम चाहते हैं कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए. यह हमारे इलाके के लिए शर्मनाक घटना है.' कोकराझार जिले के गोसाईगांव में भी विरोध रैली निकाली गई. शिवसागर में भी प्रदर्शन हुए, जहां प्रदर्शनकारियों ने अपराध में संलिप्त लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की.

यह भी पढ़ें:-
ये कानून महिलाओं को देता है स्पेशल ट्रीटमेंट पर के. कविता इसकी हकदार नहीं, क्यों? दिल्ली HC पर भड़क गए SC के जज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget