एक्सप्लोरर

क्या है कोरोना वायरस जो ले रहा है लोगों की जान? क्या हैं इससे बचने के उपाय, यहां जानिए

Corona virus: कोरोना वायरस को लेकर चिंताएं लगातार पूरी दुनिया में बढ़ती जा रही है. भारत में भी कोरोना वायरस के संदिग्ध मामले सामने आए हैं. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. जानते हैं क्या है कोरोना वायरस, कैसे बचें इसकी चपेट में आने से.

नई दिल्ली: इस वक्त कोरोना वायरस (Corona Virus) को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है. यह वायरस तेजी से दुनिया भर में फैल रहा है. कोरोना वायरस की चपेट में चीन के सैकड़ों लोग आ चुके हैं और यह वायरस कई लोगों की जान ले चुका है. कोरोना वायरस को लेकर भारत में भी चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही है. कोरोना वायरस सबसे पहले चाइना के हुवेई प्रांत के वुहान शहर से फैलना शुरू हुआ.

चीन में इस जानलेवा वायरस से अबतक 132 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 6 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि की जा चुकी है. कोरोना वायरस से पीड़ितों लोगों में से 1239 की हालत गंभीर है और चीन में इसके 9239 संभावित मामले भी सामने आए हैं.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक चीन के बाहर वियतनाम, फ्रांस ताइवान, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, नेपाल, जापान, सिंगापुर, अमरीका और ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि हुई है. इसके अलावा ब्रिटेन और कनाडा जैसे देश ऐसे हैं जिनमें कोरोना वायरस के संदिग्ध मामलों की जांच चल रही है.

क्या है कोरोना वायरस कोरोना वायरसों का एक बड़ा समूह है जो जानवरों में आम है. अभी तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस जानवरों से इंसानों में आया है. यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में संक्रमण के जरिए फैलता है. इसके संक्रमण से मरीजों में जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, बुखार, गले में खराश व निमोनिया हो जाता है. सबसे घातक बात ये है कि संक्रमण बढ़ जाने पर मरीज की मौत भी हो जाती है. वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका अभी उपलब्ध नहीं है. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख ने कहा कि इस वायरस से गंभीर बीमारी हो सकती है और कुछ मामलों में यह घातक भी साबित हो सकता है लेकिन अधिकतर इसके लक्षण सामान्य ही रहते हैं.

बचने के लिए ये करें? संयुक्त राष्ट्र ने ट्वीट करते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को कम करने के उपाय बताए गए हैं. जो इस प्रकार हैं, अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें. खांसते या छींकते हुए अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें. जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें. मीट और अंडों को अच्छे से पकाएं. जंगल और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं.

ये भी पढ़ें:

चीन से भारत लौटी छात्रा कोरोना वायरस की संदिग्ध, अस्पताल में किया गया भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget