एक्सप्लोरर

बंगाल: दक्षिण दिनाजपुर में TMC ऑफिस पर हमले में दो कार्यकर्ताओं की मौत, 6 लोग हिरासत में

जिले के एसपी देवर्षि दत्ता ने बताया है कि इस घटना के बाद छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं, इस हमले की जांच शुरू कर दी गई है.इसी दौरान पूर्व वर्धमान में एक बार फिर बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. इस झड़प में बीजेपी के दो कार्यकर्ता घायल हो गए.

दक्षिण दिनाजपुर: पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में तृणमूल कांग्रेस के ऑफिस पर अज्ञात लोगों ने हमला किया है. इस हमले में दो टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है. जिले के एसपी देवर्षि दत्ता ने बताया है कि इस घटना के बाद छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं, इस हमले की जांच शुरू कर दी गई है.

वहीं, इसी दौरान पूर्व वर्धमान में एक बार फिर बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. इस झड़प में बीजेपी के दो कार्यकर्ता घायल हो गए. हालांकि ये झड़प क्यों हुई, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है. इससे पहले भी कई जगहों से बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा और झड़प की खबरें सामने आती रही हैं.

ममता सरकार पर हमलावर है बीजेपी

बंगाल में हो रही हिंसाओं को लेकर बीजेपी ममता सरकार पर हमलावर है. बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है, ‘’टीएमसी में घमासान चल रहा है. ये लोग आपस में लड़कर मर रहे हैं. कल भी आपस में गोली चली. पूरे बंगाल में पार्टी के अंदर हिंसा शुरू हो गई है, इससे समाज पर प्रभाव पड़ रहा है.’’

वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘’जिस तरह से हिंसा की राजनीति बंगाल में हो रही है, उससे बंगाल की बदनामी हो रही है. बंगाल का इतिहास ऐसा कभी नहीं रहा, जैसा काला इतिहास ममता बनर्जी लिख रही हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’नौकरशाही का राजनीतिकरण और नौकरशाही का अपराधीकरण हमने किसी प्रदेश में देखा है तो वह पश्चिम बंगाल है.’’

शुभेंदु अधिकारी की रैली में जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला

इससे पहले कल पूर्व मेदिनीपुर जिले में पार्टी नेता शुभेंदु अधिकारी की रैली में शामिल होने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर देशी बम और पत्थरों से हमला किया गया. पुलिस ने बताया कि यह घटना करीब सवा दो बजे हुई, तब भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल होने हेरिया जा रहे थे. इस हमले में कई बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गये और कुछ वाहनों के साथ भी तोड़फोड़ की गयी. उसके बाद विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कर दीं.

यह भी पढ़ें-

TMC कार्यकर्ताओं की विवादित नारेबाजी- बंगाल के गद्दारों को गोली मारो ***

टीएमसी नेता ने कहा- दूध मांगोगे तो खीर देंगे लेकिन बंगाल चाहोगे तो चीर देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget