एक्सप्लोरर

टीएमसी नेता ने कहा- दूध मांगोगे तो खीर देंगे लेकिन बंगाल चाहोगे तो चीर देंगे

पुरुलिया की रैली के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- 23 जनवरी को देशनायक दिवस मनाया जाएगा. पराक्रम का सही मतलब मुझे नहीं पता है, हो सकता है कि इसके 3-4 मतलब हो.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने में भले ही अभी कुछ महीने बाकी है लेकिन सियासी आरोप-प्रत्यारोप और जुबानी जंग दिनों-दिन तेज होती जा रही है. राज्य के नेताओं के अमर्यादित शब्दों को सुनकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में वहां की राजनीति चुनाव आने तक किस तरह की रहने वाली है.

बंगाल तृणमूल कांग्रेस नेता और राज्य में परिहन मंत्री रह चुके मदन मित्रा ने हावड़ा में कहा- जो बीजेपी के लोग हैं वे सुन लें, दूध मांगोगे तो खीर देंगे और बंगाल मांगोगे तो चीर देंगे.

इधर, मंगलवार को कोलकाता की एक रैली के दौरान टीएमसी समर्थकों ने अभद्र भाषाओं के साथ नारे लगाए. उन्होंन जिस भाषा कि इस्तेमाल किया उसे हम यहां पर पत्रकारिता की मर्यादा को देखते हुए नहीं लिख सकते हैं. टीएमके समर्थकों ने नारे लगाते हुए इस रैली के दौरान कहा- बंगाल के गद्दारों को, गोली मारो... को.

इससे पहले, पुरुलिया की रैली के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- 23 जनवरी को देशनायक दिवस मनाया जाएगा. पराक्रम का सही मतलब मुझे नहीं पता है, हो सकता है कि इसके 3-4 मतलब हो. इसलिए मैं इसको लेकर चर्चा नहीं कर सकती हूं.

इधर, हाल में टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर मंगलवार को हल्ला बोला. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को पूर्व मुख्यमंत्री शब्द का लेटर हेड छपवाने की तैयारी कर लेनी चाहिए. गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी का गढ़ है. ऐसे में ममता ने यहां चुनाव लड़ने का ऐलान कर इसे हॉट सीट बना दिया है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में हिंसा, टीएमसी दफ्तर पर हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget