एक्सप्लोरर

आज बंगाल में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'सितरंग' का प्रभाव, IMD ने जारी की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट

चक्रवाती तूफान सितरंग को लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी कर दी गई है. आज बंगाल में इसका असर देखने को मिलेगा. प्रशासन भी इसको लेकर अलर्ड मोड पर आ गया है.

Cyclone Sitrang Bengal: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 'सितरंग' वर्तमान में सागर द्वीप से लगभग 520 किमी दक्षिण और दक्षिण पश्चिम बांग्लादेश से 670 किमी दूर स्थित है. आईएमडी ने कहा, "चक्रवाती तूफान अगले 12 घंटों में और तेज हो जाएगा और बांग्लादेश तट को पार कर जाएगा." 

चक्रवात सितरंग के मद्देनजर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24-25 अक्टूबर तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में होने वाली गतिविधियों के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है. साथ ही पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिले में तूफान के संभावित प्रभाव की चेतावनी भी जारी की है. 

मछुआरों को जारी की गई चेतावनी

IMD के बयान में कहा गया है, "पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान और इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना के कारण, मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 25 अक्टूबर 2022 तक समुद्र में न जाएं."

चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी

विभाग ने संभावित नुकसान की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि फूस की झोपड़ियों को नुकसान होने की संभावना है. विभाग ने अपनी एडवाइजरी में बताया कि तूफान के कारण कच्ची सड़कों को बड़ा नुकसान और पक्की सड़कों को मामूली नुकसान हो सकता है. इसी के साथ नगर पालिका के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी पैदा हो सकती है.

तेज हवाओं के चलने के आसार

विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोमवार को उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे और धीरे-धीरे 60-80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 90 किमी प्रति घंटे होने की संभावना है. 

'सितरंग' को लेकर प्रशासन अलर्ट

विभाग की चेतावनी को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है. प्रशासन ने दक्षिण 24 परगना के नदी तटों की सुरक्षा के लिए नागरिक सुरक्षा बलों को तैनात किया है और नदी के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है. दक्षिण 24 परगना के चुनोखली बसंती इलाके में तूफान से पहले नदी तटबंध की मरम्मत का काम चल रहा है. प्रशासन की ओर से गंगासागर इलाके में नागरिक सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है.

ये भी पढ़ें- दिवाली पर उत्तर पूर्वी राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, बंगाल-झारखंड में बारिश के आसार, जानें मौसम का पूरा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 हजार जवानों की तैनाती, 200 को डिटेन और…, CJP प्रोटेस्ट रोकने को क्या-क्या कदम?
30 हजार जवानों की तैनाती, 200 को डिटेन और…, CJP प्रोटेस्ट रोकने को क्या-क्या कदम?
CJP प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होंगे वांगचुक, 'मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग'
CJP प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होंगे वांगचुक, 'मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग'
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
ड्रग्स सिंडिकेट पर ED का एक्शन, सलीम डोला के नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
ड्रग्स सिंडिकेट पर ED का एक्शन, सलीम डोला के नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget