एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगालः BJP ने कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बुलाया बंद, गवर्नर धनखड़ बोले-राजनीतिक हिंसा बर्दाश्त नहीं

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और सीएम ममता बनर्जी के बीच सियासी जुबानी जंग देखने को मिल रही है. गवर्नर जगदीप धनखड़ ने कहा है कि वो राज्य में राजनीतिक हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच बड़ी जुबानी जंग देखने को मिल रही है. गवर्नर जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक तरह से चेतावनी देते हुए कहा है कि वो राज्य में राजनीतिक हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे. वहीं सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि कुछ लोग पश्चिम बंगाल में बाहर से गुंडे ला रहे हैं जिससे 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की शांति भंग की जा सके.

कूचबिहार में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का शक, गवर्नर ने जताई चिंता बता दें कि राज्यपाल धनखड़ पहले भी कई बार राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं और केंद्र से भी इस बाबत चिंता जता चुके हैं. अब कूचबिहार जिले में बीजेपी कार्यकर्ता का शव मिलने के बाद वो फिर राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं.

राजनीतिक हिंसा रुकनी चाहिए- धनखड़ राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि कानून-व्यवस्था को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए लेकिन बार-बार चेताए जाने के बावजूद कुछ अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ताओं की तरह कार्य कर रहे हैं. मुझे चुनावी नतीजों से कुछ लेना-देना नहीं है लेकिन राज्य में सियासी हिंसा को रोका जाना चाहिए. पश्चिम बंगाल की जनता को हिंसारहित स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव मिलना चाहिए जहां कानून और मतदाताओं की संतुष्टि को कायम रखा जा सके.

ममता बनर्जी ने बाहरी लोगों का मुद्दा उठाया सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य में कुछ बाहरी लोग आकर चुनाव के समय यहां की जनता को डराना चाहते हैं लेकिन वो उन्हें सफल नहीं होने देंगी. उनका इशारा बीजेपी की तरफ था और वो पहले भी बीजेपी को बंगाल के लिए बाहरी लोगों की पार्टी बता चुकी हैं.

आज बीजेपी ने बुलाया 12 घंटे का बंद बीजेपी ने अपने पार्टी कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में राज्य में आज 12 घंटे का बंद बुलाया है. कूचबिहार में पार्टी कार्यकर्ता का शव मिलने के बाद बीजेपी ने ममता सरकार पर हत्या का आरोप लगाया है. बीजेपी के पश्चिम बंगाल प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहले ही कह चुके हैं कि ममता सरकार देश के अन्य राज्यों से आ रहे भारतीयों का तो स्वागत नहीं करती लेकिन बांग्लादेशी घुसपैठियों का दिल खोलकर स्वागत होता है. ये दोगला व्यव्हार क्यों होता है, इसका जवाब मिलना चाहिए.

ये भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के नगरौटा में सुरक्षाबलों ने ट्रक में 4 आतंकी ढेर किए, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

दिल्ली में कोरोना से मौत का रिकॉर्ड टूटा, एक दिन में 131 लोगों की गई जान, कुल मामले 5 लाख के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget