एक्सप्लोरर

ABP Opinion Poll 2021: सीएम के तौर पर 52% लोगों की पसंद बनीं ममता बनर्जी, इतने फीसदी लोगों ने शुभेंदु अधिकारी का लिया नाम

West Bengal ABP C-Voter Opinion Poll 2021: ओपिनियन पोल में पश्चिम बंगाल में लोगों से पूछा गया कि मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी पसंद क्या होगी? 52% लोगों ने ममता बनर्जी को पसंद बताया.

West Bengal ABP C-Voter Opinion Poll 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान जारी है. इस बीच सी वोटर ने एबीपी न्यूज़ के लिए ओपिनियन पोल किया है. इस सर्वे के मुताबिक, ममता बनर्जी एक बार फिर सरकार बना सकती हैं. वहीं बीजेपी तिहाई के अंक में पहुंच जरूर रही है लेकिन सत्ता से इस बार भी दूर दिख रही है. कांग्रेस-लेफ्ट को इस चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

ओपिनियन पोल के मुताबिक, ममता बनर्जी को सीएम के तौर पर लोग पंसद कर रहे हैं. सी वोटर ने पूछा कि मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी पसंद क्या होगी ? 52% लोग ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं, 27% को दिलीप घोष पसंद हैं, 7% का मानना है कि मुकुल रॉय मुख्यमंत्री बनने चाहिए, अधीर रंजन के पक्ष में 3% लोग हैं, शुभेंदु अधिकारी को 2% सीएम देखना चाहते हैं, जबकि अन्य नेताओं को 9% लोग सीएम देखना चाहते हैं.

पश्चिम बंगाल विधानभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस लेफ्ट गठबंधन ने मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा नहीं की है. बीजेपी का कहना है कि वह चुनाव बाद मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा करेगी. इस बार के चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रही हैं. नंदीग्राम में उनका मुकाबला अपने पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी से है.

ABP Opinion Poll 2021: सीएम के तौर पर 52% लोगों की पसंद बनीं ममता बनर्जी, इतने फीसदी लोगों ने शुभेंदु अधिकारी का लिया नाम

क्या ममता सरकार से नाखुश हैं और बदलाव चाहते हैं ? इस सवाल पर 45% लोगों ने कहा कि हां नाराज हैं, बदलना चाहते हैं. 40% लोग ऐसे भी थे, जो नाराज हैं लेकिन बदलना नहीं चाहते, जबकि सिर्फ 15% लोग ही ऐसे हैं, जो ममता बनर्जी की सरकार से ना तो नाराज हैं और ना ही उसे बदलना चाहते हैं.

सी वोटर सर्वे नोट: सभी पांच चुनावी राज्यों की 824 विधानसभा सीटों पर 52 हजार 997 लोगों से बात की गई है. इसमें पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 19 हजार 314 लोगों से बात हुई है. सर्वे 28 फरवरी से 13 मार्च तक किया गया है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

Opinion Poll: पश्चिम बंगाल में CAA-NRC को लेकर क्या सोचते हैं लोग, क्या है उनकी नजर में सबसे बड़ा मुद्दा?

West Bengal Opinion Poll: ममता लगाएंगी जीत की हैट्रिक या सत्ता पर विराजमान होगी BJP | जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget