एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: CPM के साथ या अकेले लड़े लोकसभा चुनाव, दुविधा में कांग्रेस

पश्चिम बंगाल में कभी सबसे मजबूत रहा सीपीआईएम-नीत वाम मोर्चा अपना बड़ा आधार तृणमूल कांग्रेस के हाथों गंवा चुका है लेकिन अभी भी राज्य में उसके संगठन का ढांचा मौजूद है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस इस दुविधा में है कि वह लोकसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़े या राज्य में सीपीआईएम के साथ गठबंधन करे. पार्टी के कुछ नेता सीपीआईएम के साथ अनौपचारिक तरीके से सीटें साझा कर चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं जबकि कुछ अन्य अकेले दम पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे. पश्चिम बंगाल में कभी सबसे मजबूत रहा सीपीआईएम-नीत वाम मोर्चा अपना बड़ा आधार तृणमूल कांग्रेस के हाथों गंवा चुका है लेकिन अभी भी राज्य में उसके संगठन का ढांचा मौजूद है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि एक धड़ा सीपीआईएम के साथ सीटें साझा करने के पक्ष में है और यह बहुमत में है. हालांकि एक धड़ा अकेले दम पर चुनाव लड़ना चाहता है. इस मामले की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि रणनीति तय करने के लिए इस महीने राज्य के पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई जाएगी और उनके फैसले से आलाकमान को अवगत कराया जाएगा.

पार्टी के एक नेता ने कहा, ''पार्टी नेताओं का बहुमत सीपीआईएम के साथ सीटें साझा करने के पक्ष में है, हालांकि कुछ लोग अकेले चुनाव पड़ने के पक्ष में भी हैं. हम बैठक बुलाएंगे.'' राज्य में लोकसभा की 42 सीटें हैं और कांग्रेस कम से कम 18-20 पर अपने उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है.

फिलहाल पार्टी के पास सिर्फ चार सीटें हैं. कांग्रेस के एक अन्य नेता ने कहा कि गांधी ने संगठन को मजबूत बनाने को कहा है. उन्होंने कहा, ''उन्होंने अंतिम फैसला राज्य इकाई पर छोड़ा है. इस पर बंगाल इकाई का फैसला आने के बाद ही वह अंतिम निर्णय लेंगे. लेकिन हमने अभी तक अपना फैसला उन्हें नहीं बताया है कि हम राज्य में लोकसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ना चाहते हैं या वाम दलों के साथ मिलकर.''

राफेल मामले में ‘पूरी दाल काली, पूरा देश प्रधानमंत्री से सवाल पूछ रहा है: राहुल

कांग्रेस और सीपीआईएम दोनों के ही दलों के नेतृत्व को भरोसा है कि इस महीने राहुल गांधी और सीपीआईएम महासचिव सीता राम येचुरी की मुलाकात के दौरान कुछ हल निकलेगा. फिलहाल राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 34, कांग्रेस के चार और सीपीआईएम और बीजेपी के दो-दो लोकसभा सांसद हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget