एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव: 'TMC कार्यकर्ताओं को पीट रहे BJP वाले, मुहैया कराएं सुरक्षा', ममता की चुनाव आयोग से गुहार

जिस वक्त ममता बनर्जी नंदीग्राम में घायल टीएमसी कार्यकर्ता को देखने के लिए उनके घर जा रही थी, उस समय बीजेपी समर्थकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर मारपीट करने का आरोप लगाया है. नंदीग्राम में घायल टीएमसी कार्यकर्ता से मिलने मंगलवार को उनके घर गईं ममता ने कहा- "यह नंदीग्राम का बलरामपुर गांव है. यहां पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरफ से टीएमसी वर्कर्स को पीटा जा रहा है. वे सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. मैं चुनाव आयोग से यह अनुरोध करूंगी की वे उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएं क्योंकि उनके हाथ में कानून-व्यवस्था है."

इधर, जिस वक्त मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में घायल टीएमसी कार्यकर्ताओं को देखने के लिए उनके घर जा रही थी, उस समय बीजेपी समर्थकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए.

बीजेपी उम्मीदवार पर पूर्वी मिदनापुर में हमला

बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को BJP उम्मीदवार अशोक डिंडा पर हमला हुआ. भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा पूर्वी मिदनापुर के मयोना सीट से बीजेपी के उम्मीदवार है. उन्हें इस हमले में पीठ पर चोट लगी है. ऐसा आरोप है कि पचास से ज़्यादा टीएमसी समर्थकों ने अशोक डिंडा की गाड़ी को मोयना बाजार के नजदीक घेर लिया था. इस दौरान उनकी गाड़ी पर पत्थराव किया गया. इस घटना में उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए.

अशोक डिंडा ने कहा- "हमने अपने कार्यक्रम समाप्त कर दिए थे और लौट रहे थे. मोयना बाजार में यह हुआ. उन्होंने मेरी कार पर हमला किया. आपने भी हालत देखी होगी. फिर एक ईंट मुझे यहां (कंधे पर) लगी. मैंने दौड़कर किसी तरह खुद को बचाया. यह साजिश है. यही टीएमसी करती है. हम मनुष्य हैं. हम उनके स्तर से नीचे नहीं जा सकते. मैंने किसी तरह सिर को चोट लगने से बचाया."

गुरुवार को दूसरे चरण की वोटिंग

पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में 30 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को वोटिंग होने जा रही है. इसमें 171 प्रत्याशियों की किस्मत दांव है, जिनमें 19 महिलाएं शामिल हैं. बंगाल में कुल आठ चरणों में चुनाव होने हैं. भारतीय जनता पार्टी और राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस दूसरे चरण की सभी 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. जबकि कांग्रेस, लेफ्ट और उनके घटक दल इंडियन सेक्युरल फ्रंड यहां पर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले चुनाव लड़ रही हैं. सीपीएम ने 15 के 15 प्रत्यासी दूसरे चरण में सियासी मैदान में हैं तो वहीं कांग्रेस के-9, सीपीआई के 2, और एआईएफबी और आरएसपी के 1-1 उम्मीदवार हैं. जबकि 32 निर्दलियों के साथ अन्य 44 उम्मीदवार भी मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें: Bengal Elections: नंदीग्राम में हुआ अमित शाह का रोड शो, abp न्यूज से कहा- ममता की हार से आएगा पूरे बंगाल में परिवर्तन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget