एक्सप्लोरर

PM Modi Vs CM Mamata: प्रधानमंत्री मोदी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, सीएम ममता नाराज, बोलीं- ये हम पहले ही कर चुके

Mamata Banerjee on Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुखातिब होते हुए ममता बनर्जी ने घोषणा की कि जिस परियोजना का पीएम उद्घाटन कर रहे हैं, उसका उद्घाटन राज्य सरकार बहुत पहले ही कर चुकी है.

Mamata Banerjeet News: कोलकाता में मौजूद चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (CNCI) के दूसरे परिसर का वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उद्घाटन किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि ये उपलब्धि भारत के 130 करोड़ लोगों के सामर्थ्य का प्रतीक है. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) वहां मौजूद थी. कार्यक्रम में मौजूद ममता बनर्जी उद्घाटन समारोह से नाराज नजर आईं.

आधिकारिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुखातिब होते हुए ममता बनर्जी ने घोषणा की कि जिस परियोजना का पीएम मोदी उद्घाटन कर रहे हैं, उसका उद्घाटन राज्य सरकार बहुत पहले ही कर चुकी है. जब ममता बनर्जी ने ये कहा उस वक्त पीएम मोदी ऑनलाइन कोलकाता में चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर के उद्घाटन समारोह में हिस्सा ले रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री की वजह से कार्यक्रम में आई हूं, क्योंकि प्रधानमंत्री जी इस परियोजना का वस्तुतः उद्घाटन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Corona की तीसरी लहर का पीक कब? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

जब कोविड शुरू हुआ और हमें एक कोविड केंद्र की आवश्यकता थी, तो मैं एक दिन चित्तरंजन अस्पताल के दूसरे राजारहाट परिसर पहुंची, तब हमने इसका उद्घाटन किया था. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 71 प्रतिशत का भुगतान कर रही है. हमने कैंपस को बनाने के लिए 11 एकड़ जमीन भी दी है. इसलिए केंद्र और राज्य को मिलकर जनहित के लिए काम करना चाहिए. प्रधान मंत्री कार्यालय ने आभासी समारोह में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की भागीदारी भी सुनिश्चित की थी. उन्होंने कहा कि मेरे पास स्वास्थ्य मंत्री का दो बार फोन आया तो मैंने सोचा कि प्रधानमंत्री इसमें शामिल हो रहे हैं तो मुझे भी कार्यक्रम में शिरकत करनी चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत ने अपने नागरिकों को महामारी रोधी टीके की 150 करोड़ खुराक देकर एक ‘‘ऐतिहासिक मुकाम’’ हासिल किया है और दुनिया के ज्यादातर बड़े-बड़े देशों के लिए भी यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि इस परिसर का निर्माण 530 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. इसमें केंद्र सरकार ने करीब 400 करोड़ रुपये दिए हैं जबकि शेष राशि पश्चिम बंगाल सरकार ने खर्च की. सीएनसीआई पर कैंसर मरीजों का भारी बोझ था और पिछले कुछ समय से इसके विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही थी. सीएनसीआई के नये परिसर के बन जाने से उसपर पड़ने वाला बोझ कम होगा.

ये भी पढ़ें- Covid Cases in Delhi: कोरोना से मुश्किल हालात, मुकाबले के लिए दिल्ली कितनी तैयार? जानिए क्या है सरकार का प्लान

नए परिसर में 460 बिस्तरों वाला व्यापक कैंसर यूनिट होगा जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. यह परिसर कैंसर अनुसंधान के एक अत्याधुनिक केंद्र के रूप में भी काम करेगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि अस्पताल के नए परिसर के उद्घाटन से, ‘‘ देश के हर नागरिक तक उत्तम स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के संकल्पों को आगे बढ़ाने की दिशा में हमने एक और कदम बढ़ाया है. यह परिसर पश्चिम बंगाल के अनेक नागरिकों के लिए सुविधा लेकर आया है. इससे विशेष रूप से उन गरीब, मध्यमवर्ग परिवारों को बहुत राहत मिलेगी, जिनका कोई अपना कैंसर से मुकाबला कर रहा है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget