एक्सप्लोरर

Corona Omicron In Delhi: दिल्ली के मार्केट्स और मॉल्स में ऑड-ईवन आधार पर खुलेंगी दुकानें, ये है नई गाइडलाइन

Delhi Corona Guidelines: दिल्ली में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगती दिखाई नहीं दे रही है. हर दिन के साथ मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. राज्य में लगातार प्रतिबंध कड़े किए जा रहे हैं.

Coronavirus Covid-19 Omicron: दिल्ली में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगती दिखाई नहीं दे रही है. हर दिन के साथ मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. राज्य में लगातार प्रतिबंध कड़े किए जा रहे हैं. इस बीच शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने मार्केट, कॉम्प्लेक्स और मॉल की दुकानों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं. 

दिल्ली सरकार ने नए आदेश के मुताबिक मार्केट, कॉम्प्लेक्स और मॉल में जो दुकानें गैर जरूरी चीजों की हैं, वे सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ऑड-ईवन आधार पर खुलेंगी. प्रति दिन क्षेत्र में केवल एक अधिकृत साप्ताहिक बाजार (सामान्य समय पर विक्रेताओं की 50% सीमा तक) की अनुमति होगी.

Omicron Cases In India: 214 दिन बाद एक लाख से ज्यादा Corona केस, 27 राज्यों तक पहुंचा ओमिक्रोन, कहां-कितने हैं मामले

सारे जिलाधिकारी, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन्स 24 घंटे में अपने क्षेत्राधिकार में दुकानों की संख्या को देखेंगे और यह सुनिश्चित कराएंगे कि ऑड-ईवन आधार पर ही उनके इलाके में दुकानें खुलें.

देश में कोरोना संक्रमण और नए वेरिएंट ओमिक्रोन का बढ़ता आंकड़ा काफी डरा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि शुक्रवार को दिल्ली में 17 हजार नए मामले आने की आशंका है. उन्होंने कहा कि पॉजिटिविटी रेट कल से 1-2% ज्यादा होने की संभावना भी है. गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 15% के आस-पास थी. आज 17 से 18% होने की संभावना है. गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे.

Omicron Variant Alert: ओमिक्रोन वेरिएंट के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, जानें कब करवाएं टेस्ट

 देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए और 302 लोगों की मौत हो गई. 214 दिन बाद देश में एक दिन एक लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. शुक्रवार को देश में 1,17,100 नए कोरोना केस आए. अब देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर  3,52,26,386 हो गई है. जबकि कोरोना का खतरनाक वेरिएंट 27 राज्यों में पहुंच चुका है, जिसके देश में 3007 मरीज हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 1,199 मरीज ठीक भी हुए हैं. 

किस राज्य में कितने ओमिक्रोन के मरीज

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 876 ओमिक्रोन के मरीज हैं. दिल्ली में 465, कर्नाटक में 333, राजस्थान में 291, केरल में 284, गुजरात में 204, तमिलनाडु में 121, हरियाणा में 114, तेलंगाना में 107, ओडिशा में 60, उत्तर प्रदेश में 31, आंध्र प्रदेश में 28, प. बंगाल में 27, गोवा में 19, असम और मध्य प्रदेश में 9-9, उत्तराखंड में 8, मेघालय में 4, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 3 मामले दर्ज किए गए हैं. जबकि चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में 3-3, पुडुचेरी और पंजाब में 2-2, जबकि छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और मणिपुर में ओमिक्रोन का एक-एक मरीज है.  

Omicron Threat: ओमिक्रोन के दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते केस पर एक्शन में गृह मंत्रालय, कोरोना की चुनौतियों से निपटने के लिए की समीक्षा बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget