एक्सप्लोरर

West Bengal: बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के फैसले पर ममता बनर्जी का तीखा हमला, BJP का किया जिक्र

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन में एक भ्रष्टाचार विरोधी सेल का उद्घाटन किया था. इसी को लेकर ममता बनर्जी ने राज्यपाल पर निशाना साधा.

Bengal Governor Vs TMC: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और टीएमसी (TMC) सरकार के बीच गतिरोध बढ़ता जा रहा है. अब राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने बुधवार (2 अगस्त) को राज्यपाल सीवी आनंद बोस (CV Ananda Bose) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बंगाल के राज्यपाल बीजेपी (BJP) के निर्देश पर काम कर रहे हैं. उनकी ये टिप्पणी गवर्नर की ओर से राजभवन में एंटी करप्शन सेल गठित करने पर आई है.

ममता बनर्जी ने भ्रष्टाचार विरोधी सेल के गठन पर कहा कि बंगाल के राज्यपाल अनावश्यक रूप से राज्य के मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि वे (केंद्र सरकार) केवल यह कहते हैं कि यहां ऋण (राज्य ऋण) बढ़ रहा है. वे कभी भी अपने ऋण के बढ़ने की बात नहीं कहते. 

शब ए बारात और करम पूजा पर सरकारी छुट्टी की ऐलान

पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा कि इतनी सारी विकास परियोजनाओं को लागू करने के बावजूद, हमने अपना कर्ज का बोझ कम कर लिया है, लेकिन वे हमें कभी जवाब नहीं देते. उन्होंने कहा कि हम सभी उत्सव को समान महत्व देतें हैं. शब ए बारात और करम पूजा पर हम सेक्शनल अवकाश की जगह सरकारी अवकाश देंगे. 

राज्यपाल ने की एंटी करप्शन सेल की शुरूआत 

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बुधवार को कोलकाता राजभवन में एंटी करप्शन सेल की शुरूआत की थी. राज्यपाल ने कहा था कि इस तरह की पहल से आम लोगों को अपनी शिकायतें सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. 

टीएमसी के आरोप पर गवर्नर ने क्या कहा?

टीएमसी ने इसका विरोध करते हुए सरकार के कामकाज में दखल देने का आरोप लगाया है. जिसपर राज्यपाल ने टीएमसी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि ये सेल दूसरों के क्षेत्र का उल्लंघन नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि जो कोई भी भ्रष्टाचार का सामना कर रहा है, वह इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक प्रकोष्ठ को कर सकता है. 

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें- 

Nuh Violence: 'हर व्यक्ति को सुरक्षा न पुलिस दे सकती है और न ही सेना', नूंह हिंसा पर सीएम मनोहर लाल खट्टर का बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget