एक्सप्लोरर

'हर धर्म की...', सनातन धर्म पर उदयनिधि स्टालिन के बयान पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी

Udhayanidhi Stalin Remarks: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर टिप्पणी की है. इसी को लेकर बीजेपी हमलावर है.

Mamata Banerjee On Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि की सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी ने इस मुद्दे को उठाते हुए विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) पर भी निशाना साधा है और पूछा कि कांग्रेस और टीएमसी जैसी पार्टियां बयान पर क्यों खामोश हैं? इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है.

ममता बनर्जी ने सोमवार (4 सितंबर) को कहा, "मैं तमिलनाडु की जनता, सीएम एमके स्टालिन का बहुत आदर करती हूं. हर धर्म की अलग-अलग भावनाएं होती हैं. भारत 'अनेकता में एकता' के बारे में है, जो हमारा मूल है." न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमें ऐसे किसी भी मामले में शामिल नहीं होना चाहिए, जिससे लोगों के एक वर्ग को ठेस पहुंचे." 

"हमें हर धर्म का सम्मान करना चाहिए"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "मैं सनातन धर्म का सम्मान करती हूं. हम पूजा पाठ करने वाले पुरोहितों को पेंशन देते हैं. बंगाल में दुर्गा पूजा बड़े पैमाने पर मनाई जाती है. हम मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, चर्च में जाते हैं. मुझे लगता है कि हमें हर धर्म का सम्मान करना चाहिए."  

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि क्या वह द्रमुक नेता की निंदा करती हैं तो उन्होंने कहा, ''निंदा करने के बजाय, सभी से मेरा विनम्र अनुरोध है कि हमें ऐसी कोई भी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए जिससे लोगों के बड़े या छोटे वर्ग को ठेस पहुंचे."

क्या कहा था उदयनिधि स्टालिन ने?

बता दें कि, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू के बुखार से की थी और कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इन्हें खत्म कर देना चाहिए.

बीजेपी ने बोला हमला

बीजेपी ने उनके इस बयान पर विरोध जताते हुए कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन इंडिया के बाकी दलों पर भी हमला बोला है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीखी टिप्पणी की है. 

एमके स्टालिन ने केंद्र को लिया निशाने पर

वहीं सीएम एमके स्टालिन ने बयानों का जिक्र किए बगैर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है. अपने पहले पॉडकास्ट में, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया और इस बात पर जोर दिया कि देश को मणिपुर और हरियाणा में तब्दील न होने देने के लिए अगले आम चुनाव में इंडिया गठबंधन को जीतना ही होगा. 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, "बीजेपी भारत की बुनियादी संरचना और एकता की भावना को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है जिसे भारतीयों ने लंबे समय से संजोया है. नरेंद्र मोदी मॉडल, जो गुजरात मॉडल के बारे में झूठ बोलकर सत्ता में आया था, अब खत्म होने जा रहा है." 

ये भी पढ़ें- 

G20 Summit: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नहीं, पीएम ली कियांग होंगे जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget