एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में नाबालिग के रेप और मर्डर मामले में ममता बनर्जी ने दिया बयान, कहा - किसी के अफेयर को कैसे कंट्रोल कर सकती हूं?

नादिया के हंश्खाली में 14 साल की बच्ची के साथ रेप और उसके बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया था, इस मामले में टीएमसी नेता का बेटा आरोपी है.

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक नाबालिग के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें टीएमसी नेता के बेटे को गिरफ्तार किया गया. अब इस मामले को लेकर सीएम ममता बनर्जी की तरफ से एक विवादित बयान सामने आया है. ममता बनर्जी ने मृतक नाबालिग और आरोप के बीच प्रेम संबंध का जिक्र करते हुए इस पूरे मामले पर सवाल खड़े किए हैं. 

रेप और मर्डर को लेकर क्या बोलीं ममता
एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए ममता बनर्जी ने इस रेप की घटना का जिक्र किया. ममता ने कहा कि, एक घटना में एक लड़की की मौत हो जाती है. जिसमें रेप के आरोप लगते हैं. लेकिन आपको कैसे पता कि उसका रेप किया गया या वो प्रेग्नेंट है या फिर उसका लव अफेयर था? परिवार ने माना है कि दोनों रिलेशनशिप में थे. कौन किससे प्यार कर रहा है ये मैं कैसे कंट्रोल कर सकती हूं? ममता बनर्जी ने बताया कि नादिया मामले की जांच चाइल्ड कमीशन करेगा. 

बतौर सीएम ममता बनर्जी के रेप पर दिए गए इस बयान को लेकर पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीति गरमा सकती है. नादिया के हंश्खाली में 14 साल की बच्ची के साथ रेप और उसके बाद उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में टीएमसी नेता का बेटा आरोपी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. क्योंकि टीएमसी नेता से जुड़ा मामला था तो पहले ही इसे लेकर बीजेपी ममता बनर्जी पर हमलावर थी. वहीं अब ममता के इस बयान ने विवाद को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम किया है. 

सीबीआई जांच पर भी दिया बयान
मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भी ममता बनर्जी ने बयान दिया. उन्होंने सवाल उठाया कि दिल्ली, यूपी, राजस्थान, असम और बिहार में जो हत्याएं होती हैं उनमें से कितने मामलों में सीबीआई जांच करती है? कितने नेता गिरफ्तार हुए? ममता ने आगे कहा कि, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल कर कितनी साजिशें रचते हैं. ये मत सोचिए कि हम कमजोर हैं. 

ये भी पढ़ें - 

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम की झुग्गियों में भीषण आग, 100 गायों की जलकर मौत

जेएनयू विवाद पर राहुल गांधी का बयान, बताया ये तीन चीजें कर रही हैं देश को कमजोर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget