एक्सप्लोरर

Durga Puja: सीएम ममता का यू-टर्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर बैन लगाने के फैसले को किया रद्द

अगर सभी लोग कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन करते हैं तो 100 लोगों की सभा की अनुमति है- ममताममता बनर्जी ने कहा कि इस साल वह राज्य के सचिवालय से डिजिटल माध्यम से दुर्गा पूजा का उद्घाटन करेंगी.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस महामारी के बीच दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है. इस बीच राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर बैन लगाने के अपनी सरकार के फैसले को रद्द कर दिया है. सीएम ममता ने कहा है कि अगर स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है तो ऐसे आयोजन खुले स्थानों या हॉल में आयोजित किए जा सकते हैं.

बड़े स्थान पर 200 लोग हो सकते हैं शामिल

एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा, ‘’अगर सभी लोग कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन करते हैं तो 100 लोगों की सभा की अनुमति है. वहीं, अगर आयोजकों को बड़े स्थान मिलते हैं तो उन्हें 200 लोगों को इकट्ठा करने की अनुमति भी दे दी जाएगी.’’ हालांकि ममता ने कहा कि पूजा पंडालों के पास ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन नहीं करेंगे. क्योंकि ऐसे में पुलिस और साथ ही पूजा समिति के लिए भीड़ को संभालना मुश्किल हो जाएगा.

डिजिटल माध्यम से होगा दुर्गा पूजा का उद्घाटन

ममता बनर्जी ने कहा कि इस साल वह राज्य के सचिवालय से डिजिटल माध्यम से दुर्गा पूजा का उद्घाटन करेंगी. शहर के विभिन्न पंडालों के उद्घाटन के लिए उन्होंने 15, 16 और 17 अक्टूबर की तारीख तय की है. शहर के उत्तरी भाग के पंडालों का उद्घाटन 15 अक्टूबर को किया जाएगा. बेहला और यादवपुर क्षेत्रों के पंडाल उसके अगले दिन उद्घाटित किये जाएंगे और दक्षिण कोलकाता के पंडालों का उद्घाटन उसके अगले दिन (17 अक्टूबर) को होगा.

बनर्जी ने कहा कि जो पूजा समितियां उन्हें आमंत्रण देना चाहती हैं उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय को ईमेल लिखना होगा और तदनुसार व्यवस्था की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इन तीन दिनों में शाम पांच बजे के आसपास पंडालों का अनावरण करेंगी.

यह भी पढ़ें-

हाथरस मामला: आज SC में हलफनामा दाखिल कर सकती है यूपी सरकार, तीन बिंदुओं पर देना है जवाब

बर्फबारी से पहले एक्टिव हुई पाकिस्तान की आतंक फैक्ट्री, LOC पर करीब 250 आतंकी घुसपैठ की तैयारी में- रिपोर्ट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget