एक्सप्लोरर

BJP पर बरसीं CM ममता बनर्जी, बोलीं- आग जला दो और हिंसा-हिंसा बोलकर बंगाल को बदनाम करो

बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी बोलीं कि खुद ही आग जलाते हैं और खुद ही बदनाम करते हैं...बंगाल और जनता के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दार्जिलिंग में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही एक पार्टी (बीजेपी) दार्जिलिंग आती है और उल्टा-पुल्टा बताकर वोट लेकर चली जाती है. इसके बाद उस पार्टी का कुछ पता नहीं चलता है. उन्होंने कहा कि लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इसलिए आपको दिल्ली का लड्डू नहीं दार्जिलिंग, कुर्सियांग, मिरिक का लड्डू चाहिए.

महंगाई के मुद्दे पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "बात क्या है...खाली तंग करो, जैसे लोग भूल जाएं कि गैस के दाम बढ़ गए हैं...कब से दार्जिलिंग के लिए थ्री टायर पंचायत की बात कर रही हूं....लेकिन चुपचाप बैठे (केंद्र सरकार) हैं... चुनाव में खुद को बोलेगा कि देश का रक्षक है....इसका उल्टा जो होता है...वही है."

ममता बनर्जी ने कहा, "साल में 10 बार पेट्रोल की कीमतें बढ़ाते हैं. डीजल और गैस का भी भाव बढ़ाते हैं...चाय बागान भी बंद कर देते हैं." बीरभूम की हिंसा को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए ममता बोलीं, "खुद ही आग जलाते हैं और खुद ही बदनाम करते हैं...बंगाल और जनता के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं है. खाली एक ही काम है, आग जला दो और हिंसा-हिंसा बोलकर बंगाल को बदनाम कर दो."

बीजेपी शासित राज्यों पर ममता ने निशाना साधा और कहा, "उनके राज्य ज्यादा बदनाम हैं. यूपी जीते हुए एक महीना भी नहीं हुआ और 5 दिन में 5 बार पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए." उन्होंने कहा, "रूस-यूक्रेन का युद्ध हुआ तो हमने कहा कि जो भी बच्चे युद्ध से आ रहे हैं उनकी पढ़ाई का यहीं इंतजाम किया जाए. तो कल संसद में बताया कि ऐसा नहीं हो सकता."

आज ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में 'चा (चाय) सुंदरी योजना' को लॉन्च किया. इस योजना के तहत 3,80000 परिवारों को घर मुहैया कराया जाएगा. ममता बनर्जी ने कहा, "चाय से जुड़े श्रमिकों को टीएमसी की सरकार बनने से पहले 67 रुपये रोज़ाना मिलते थे, अब उन्हें 202 रुपये रोज़ाना दिया जा रहा है."

Ukraine-Russia War: युद्ध के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- तबाह किए यूक्रेन के 123 एयरक्राफ्ट्स, 74 हेलिकॉप्टर्स और 309 UAV

यूपी में बीजेपी को हराना है तो मुसलमानों को... चुनावों में करारी हार के बाद बोलीं मायावती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध
अंकिता के परिवार से इंडिया गेट जाकर मिले राहुल-प्रियंका, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
Embed widget