एक्सप्लोरर

West Bengal Post Poll Violence: CBI ने 24 घंटें में दर्ज किए 10 केस, हत्या के मामले में दो लोग हिरासत में

बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा मामलों में सीबीआई ने 10 और मुकदमे दर्ज किए हैं जिसके बाद मुकदमों की संख्या 21 हो गई है. सीबीआई ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.

बंगाल: विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान हत्या और बलात्कार के मामलों में सीबीआई ने पिछले 24 घंटों के दौरान 10 और मुकदमे दर्ज किए हैं. सीबीआई के दर्ज मुकदमों की संख्या 21 हो गई है. साथ ही सीबीआई ने चतरा पुलिस थाने के अंतर्गत दर्ज हत्या के मामले में दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद हुई घटनाओं को लेकर लगातार मुकदमे दर्ज करने का काम जारी है. अभी तक इस मामले में शुक्रवार तक 11 मुकदमे दर्ज किए गए थे लेकिन उसके अगले 24 घंटों में यानी शनिवार की सुबह तक इस मामले में कोई 10 और मुकदमे दर्ज किए गए जिससे मुकदमों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है.

सीबीआई की 4 विशेष टीमें बनाई गई

ध्यान रहे कि सीबीआई ने इन मामलों की जांच के लिए अपनी 4 विशेष टीमें बनाई हैं प्रत्येक टीम में 25 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं. इसके अलावा कोलकाता में स्थित सीबीआई की स्थानीय डिवीजन के अधिकारी भी इस जांच में सहयोग कर रहे हैं. अभी तक जितनी भी एफआईआर दर्ज की गई है उन सभी पर सीबीआई के डीआईजी अखिलेश कुमार सिंह के हस्ताक्षर हैं.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने जो एफआईआर दर्ज की हैं उनमें से कुछ में शिकायतकर्ता ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनके ऊपर हमला टीएमसी यानी तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने किया और इरादतन हत्या की गई. साथ ही कुछ एफआईआर में बताया गया है कि क्योंकि वह लोग बीजेपी के लिए काम करते थे तो पहले उन्हें डराया धमकाया गया कि वह बीजेपी छोड़कर टीएमसी में शामिल हो जाएं लेकिन जब एक युवक ने ऐसा करने से मना किया तो उसकी हत्या कर दी गई.

युवक की मां की तरफ से दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि युवक ने हत्या होने के पहले अपनी मां को बताया था कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उससे कहा है कि उसकी लाश किसी जगह पानी में पाई जाएगी और लोग समझेंगे कि उसने आत्महत्या कर ली है. इसके बाद हुआ भी यही उक्त युवक की लाश पानी में ही पाई गई.

हिरासत में लिए गए आरोपियों की हो सकती है गिरफ्तारी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चतरा पुलिस थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक इन दोनों की देर शाम तक गिरफ्तारी भी की जा सकती है. ध्यान रहे कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान हत्या और बलात्कार के मामलों की जांच कोलकाता हाईकोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपी थी और 6 सप्ताह के भीतर पूरे मामले पर अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट को देने को कहा था.

इसके बाद सीबीआई मुख्यालय ने इस मामले में चार विशेष टीमें गठित कर जांच शुरू की थी. सूत्रों का कहना है की अगले कुछ हफ्तों के दौरान हाईकोर्ट में रिपोर्ट सौंपी जानी है लिहाजा मामले की जांच तेज गति से की जा रही है. आने वाले दिनों में इन मामलों में अनेक लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं. मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें.

तमिलनाडु विधानसभा में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित, स्टालिन बोले- किसानों पर दर्ज मामले वापस होंगे

Chennai: भारतीय तटरक्षक बल के समारोह में पहुंचे राजनाथ सिंह, निगरानी पोत ‘विग्रह’ को सेवा में करेंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागरिकता की जांच कर सकता है चुनाव आयोग? SIR पर थोड़ी देर में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जानें दोनों पक्ष की दलीलें
नागरिकता की जांच कर सकता है चुनाव आयोग? SIR पर थोड़ी देर में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जानें दोनों पक्ष की दलीलें
Karnataka Politics Live: कर्नाटक में CM की कुर्सी पर बढ़ी खींचतान, सिद्धारमैया ने राज्यसभा जाने का ऑफर ठुकराया
Live: कर्नाटक में CM की कुर्सी पर बढ़ी खींचतान, सिद्धारमैया ने राज्यसभा जाने का ऑफर ठुकराया
ममता बनर्जी ने सनातन को बताया था 'गंदा धर्म', अब दर्ज हुई FIR, TMC में भी उठापटक
ममता बनर्जी ने सनातन को बताया था 'गंदा धर्म', अब दर्ज हुई FIR, TMC में भी उठापटक
भारत में कोरोना से खतरनाक वायरस इबोला की एंट्री? अफ्रीका से लौटी 28 साल की महिला अस्पताल में भर्ती
भारत में कोरोना से खतरनाक वायरस इबोला की एंट्री? अफ्रीका से लौटी महिला अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road
Sansani : शादी के 6 महीने बाद ही उजड़ गई श्वेता की दुनिया! | Crime News | Twisha | Sweta
Bakrid Controversy | Janhit with Chitra Tripathi: बकरे की 'कुर्बानी' पर 'राष्ट्रीय कलह'! | Mira Road
Nashik Farmers Protest : कब तक खून के आंसू रोते रहेंगे किसान? | Farmers Protest | Onion Price |
Sandeep Chaudhary: CBSE गड़बड़झाले का सटीक विश्लेषण! | CBSE OSM ROW | Dharmendra Pradhan | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुर्सी छोड़ो... दिल्ली चलो! सिद्धारमैया को राहुल गांधी का सीधा संदेश, क्या बदलेगा कर्नाटक का किंग?
कुर्सी छोड़ो... दिल्ली चलो! सिद्धारमैया को राहुल गांधी का सीधा संदेश, क्या बदलेगा कर्नाटक का किंग?
मऊ में विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
मऊ में विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
ईरान से डील के लिए भीख मांग रहे डोनाल्ड ट्रंप! IRGC का दावा - तेल की कीमतों ने अमेरिका...
ईरान से डील के लिए गिड़गिड़ा रहे डोनाल्ड ट्रंप! IRGC का दावा - तेल की कीमतों ने अमेरिका...
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
Watch: गिल के लिए मजे, अंपायर से किया Prank, क्वालीफायर में मस्ती के मूड में दिखे विराट कोहली
'वरुण धवन कभी सलमान नहीं बन सकता', सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के Chunnari Chunnari के रीमेक को बताया 'भजन'
'वरुण धवन सलमान खान नहीं बन सकते', 'चुनरी चुनरी' के रीमेक पर भड़के सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य
सिंधु जल संधि को लेकर फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत से लगाई ये गुहार
सिंधु जल संधि को लेकर फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत से लगाई ये गुहार
'मोटी हो, जॉब कैसे करोगी?' वजन की वजह से लड़की के हाथ से निकल गई नौकरी, यूजर्स हैरान
'मोटी हो, जॉब कैसे करोगी?' वजन की वजह से लड़की के हाथ से निकल गई नौकरी, यूजर्स हैरान
Mobile Data जल्दी खत्म हो जाता है? फोन की ये छुपी सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट, पूरे दिन चलेगा डेटा
Mobile Data जल्दी खत्म हो जाता है? फोन की ये छुपी सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट, पूरे दिन चलेगा डेटा
Embed widget