एक्सप्लोरर

Cattle Smuggling Case: पशु तस्करी से जुड़ा मामला, CBI ने TMC नेता अनुब्रत मंडल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

West Bengal News: टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने पशु तस्करी के मामले में 11 अगस्त को गिरफ्तार किया था.

Bengal Cattle Smuggling Case: सीबीआई ने पशु तस्करी से जुड़े एक मामले में शुक्रवार (7 अक्टूबर) को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल (Anubrata Mondal) के खिलाफ विशेष सीबीआई अदालत, आसनसोल में एक और आरोप पत्र दायर किया है. चार्जशीट में मंडल को घोटाले में एक सूत्रधार और लाभार्थी के रूप में बताया गया है. सीबीआई (CBI) ने अनुब्रत मंडल को 11 अगस्त को गिरफ्तार किया था और तब से वह सलाखों के पीछे हैं. 

अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के 57 दिनों के भीतर सीबीआई ने चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं. केंद्रीय एजेंसी ने मंडल और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर लगभग 18 करोड़ रुपये की फिक्सड डिपोजिट और 50 से अधिक भूमि व संपत्ति के दस्तावेजों का जिक्र किया है. 

सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

सीबीआई ने अनुब्रत मंडल को बोलपुर स्थित उनके आवास से मामले की जांच में कथित रूप से सहयोग नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने मंडल को कई बार समन जारी किया था, लेकिन वे सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए. जांच एजेंसी ने यह भी दावा किया कि मंडल कथित तौर पर पशु तस्करों के लिए एक सुरक्षित गलियारा मुहैया कराता था. 

भारत-बांग्लादेश सीमा पर होती थी तस्करी

एजेंसी ने आरोप पत्र के साथ बैंक से संबंधित दस्तावेज और टीएमसी नेता के परिवार के सदस्यों के नाम संपत्ति के दस्तावेज भी जमा किए हैं. इससे पहले दिन में ईडी के अधिकारियों ने मंडल के सुरक्षा गार्ड सहगल हुसैन से भी पूछताछ की थी. हुसैन को भी इस घोटाले में सीबीआई के द्वारा गिरफ्तार किया गया था. ये मामला बीरभूम में बाजारों के जरिए भारत-बांग्लादेश सीमा से मवेशियों की तस्करी (Cattle Smuggling Case) से जुड़ा है और सीबीआई (CBI) ने 21 सितंबर, 2020 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी. 

ये भी पढ़ें-

MP News: कांग्रेस के दो विधायकों पर ट्रेन में महिला से बदसलूकी करने का आरोप, केस दर्ज

Bihar Politics: पटना आते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भड़के चिराग पासवान, BJP के बयान का कर दिया समर्थन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget