एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में हिंसा जारी: बीरभूम में BJP के विजयी जुलूस पर बम से हमला, TMC समर्थकों पर आरोप

राज्य में पिछले कुछ महीनों से लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. कल राज्य के एक मंत्री के काफिले पर हमला किया गया. उससे पहले टीएमस और बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई और हत्या के मामले भी सामने आए.

बीरभूम: लोकसभा चुनाव के बाद भी पश्चिम बंगाल में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है. राज्य के बीरभूम में बीजेपी के विजयी जुलूस पर बम से हमला किया गया है. इस हमले का आरोप मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर लगा है. हमले में चार लोग जख्मी हुए हैं. इससे पहले कल कोलकाता में वन मंत्री विनय कृष्ण वर्मन के काफिले पर कथित तौर पर बीजेपी से जुड़े लोगों ने हमला किया था.

पुलिस की मौजूदगी में हुआ ये हमला

दरअसल देश में फिर से मोदी सरकार बनने पर कल शाम बीरभूम की सड़कें बीजेपी कार्यकर्ताओं के जश्न से गूंज रही थीं. लेकिन अचानक से बम फूटा और अफरा-तफरी मच गई. इस धमाके में बीजेपी के चार कार्यकर्ता घायल हुए हैं. हैरानी इस बात की है कि बम से ये हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ. हमले का आरोप ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर है. बीरभूम में टीएमसी की शताब्दी रॉय ने जीत हासिल की थी.

इससे पहले परसों रात ही 24 परगना में बीजेपी के कार्यकर्ता चंदन शॉ की हत्या हो चुकी है. तीन पहले नादिया में भी बीजेपी कार्यकर्ता को मारा जा चुका है. सभी घटनाओं का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर ही है.

राज्य में पिछले कुछ महीनों से लगातार जारी है हिंसा

बता दें कि राज्य में पिछले कुछ महीनों से लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. कल राज्य के एक मंत्री के काफिले पर हमला किया गया. उससे पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई और हत्या के मामले भी सामने आए. इतना ही नहीं राज्य में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर टीएमसी के दफ्तरों में लूटपाट करने की खबरें सामने आई हैं.

24 परगना में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के बाद तनाव

राज्य का 24 परगना जिला भी इन दिनों तनाव में है. यहां 26 मई को एक बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह सिर्फ 25 साल का था. हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर लगा. जिसके बाद 24 परगना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की.

चुनाव में टीएमसी-बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला-

बता दें कि लोकसभा चुनाव परिणाम में इस बार तृणमूल कांग्रेस को बीजेपी ने कड़ी टक्कर दी है. बीजेपी को राज्य में 18 सीटें और टीएमसी को 22 सीटें मिली हैं. इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच काफी झड़प की घटना देखी गई थी.

यह भी पढ़ें-

PM मोदी के शपथ ग्रहण में बिम्सटेक देशों को न्योता, इस बार पाकिस्तान को न्योता नहीं

राहुल गांधी कुछ शर्तों के साथ बने रहेंगे कांग्रेस अध्यक्ष, अहमद पटेल-प्रियंका से मीटिंग के बाद बनी सहमति- सूत्रों

राज्यसभा में 2021 तक NDA को मिल सकता है बहुमत

अमेठी: बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार, दो अब भी फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget