एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर लौट रहे BJP सांसद की गाड़ी पर फेंका गया बम, सांसद बोले- राज्य में लगे राष्ट्रपति शासन

बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है. लोकतंत्र को बचाने के लिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के एक सांसद पर बम से हमला किया गया है. प्रदेश के राणाघाट से सांसद जगन्नाथ सरकार ने शनिवार को आरोप लगाया कि नदिया जिले में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के बाद लौटते समय उनकी कार पर बम फेंका गया. जगन्नाथ सरकार ने दावा करते हुए कहा है जब वो फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखकर लौट रहे थे तो उनकी कार पर बम से हमला किया गया. बीजेपी सांसद इस घटना में बाल-बाल बच गए. बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार ने दावा किया है कि कार की गति तेज थी और बम उसकी कार के पीछे जा गिरा जिसकी वजह से वो इस अप्रिय घटना का शिकार होने से बच गए. पश्चिम बंगाल में लगातार राजनीतिक रंजिश में हिंसा की घटनाएं हो रही हैं.

बीजेपी सांसद की गाड़ी पर बम से हमला

फिल्म देखकर लौटते वक्त बम हमले को लेकर जानकारी देते हुए बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा, “मैं द कश्मीर फाइल्स फिल्म देख कर लौट रहा था. मेरी कार पर एक बम फेंका गया. लेकिन मैं इस हमले में बाल-बाल बच गया. हमने देखने के लिए कार को थोड़ी दूर बाहर निकाला, इस घटना के 10 मिनट के बाद पुलिस वहां पर पहुंची. इससे पहले सांसद जगन्नाथ सरकार ने आरोप लगाया था कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पश्चिम बंगाल में राजनीति का शिकार हो रही है. 

बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब-बीजेपी सांसद

बीजेपी सांसद ने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है. उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बंगाल में कोई भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है. राज्य सरकार ने लोकतंत्र को गिरा दिया है. राज्य में मौजूदा स्थिति को रोकने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए. नहीं तो यह रूकने वाला नहीं है. बता दें कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिर गई है और इस पर बीजेपी और विपक्षी दलों के परस्पर विरोधी विचार हैं. यह 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और हिंसा के इर्द-गिर्द घूमती है.

ये भी पढ़ें:

India Japan Summit 2022: शिखर वार्ता में उठा यूक्रेन संकट का भी मुद्दा, जापान ने भारत के साथ सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

देश की पहली पेपरलेस विधानसभा बनी Nagaland Assembly, जानिए क्या है इसकी खासियत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget