एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: बीजेपी का लक्ष्य, ममता सरकार को करेंगे बेदखल, 25 लोकसभा सीटें जीतने का दावा

साथ ही जमीनी स्तर से लेकर विभिन्न स्तरों पर पार्टी की संगठनात्मक शक्ति का आकलन किया गया और इसे मजबूत करने पर जोर दिया गया.

कोलकाता: बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने 2019 के आम चुनाव में 25 लोकसभा सीट जीतने और 2021 के विधानसभा चुनाव में राज्य में सत्ता में आने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाम दलों और कांग्रेस को पछाड़कर पश्चिम बंगाल में पहले ही मुख्य विपक्षी दल बन चुकी है.

घोष ने पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कहा, ''राज्य में लोग ममता बनर्जी की जनविरोधी नीतियों से अप्रसन्न हैं और वे विकल्प की ओर देख रहे हैं, जो हम उपलब्ध कराएंगे.''

पार्टी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि बैठक में आगामी आम चुनाव में राजनीतिक विरोधियों से लड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई. साथ ही जमीनी स्तर से लेकर विभिन्न स्तरों पर पार्टी की संगठनात्मक शक्ति का आकलन किया गया और इसे मजबूत करने पर जोर दिया गया.

अमित शाह का तेलंगाना दौरा कल, जनसभा कर फूंकेंगे चुनावी बिगुल

घोष ने कहा, ''हम 2019 के आम चुनाव को बंगाल में सेमी फाइनल के रूप में ले रहे हैं. हमारा लक्ष्य राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 25 पर जीत दर्ज करना है. राज्य में 2021 का विधानसभा चुनाव हमारा फाइनल होगा. हमें ममता बनर्जी सरकार को हराकर राज्य में हर हाल में जीत दर्ज कर सत्तारूढ़ होना चाहिए.''

दिलीप घोष ने कहा, ''राज्य की राजनीति में हमारे उभार से चिंतित सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस हमसे लड़ने के लिए शायद कांग्रेस से हाथ मिला लेगी, लेकिन इससे भी उन्हें मदद नहीं मिलेगी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget