एक्सप्लोरर

Assembly Polls 2026: तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर चुनाव, बंगाल में पहले चरण के लिए मतदान, गढ़ बचा पाएंगे ममता-स्टालिन?

पश्चिम बंगाल में जहां 23 अप्रैल को पहले चरण के दौरान 152 सीटों पर वोटिंग को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु में एक ही चरण में सभी 234 सीटों पर चुनाव होगा.

Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान होना है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस चरण में करीब 3.6 करोड़ मतदाता 16 जिलों के लगभग 44,000 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस बार चुनाव सिर्फ दो चरणों में हो रहे हैं, जबकि 2021 में आठ और 2016 में छह चरणों में मतदान हुआ था.

बंगाल में ममता को गढ़ बचाने की चुनौती?

पहले चरण में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच करीब 80 सीटों पर सीधा मुकाबला माना जा रहा है, हालांकि कुछ जगहों पर बहुकोणीय मुकाबला भी देखने को मिल सकता है. चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जिनके तहत 2,400 से अधिक केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं और हजारों मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है.

क्या स्टालिन की होगी वापसी?

वहीं तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा, जिसमें 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता 4,000 से ज्यादा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. यहां मुख्य मुकाबला द्रविड़ मुन्नेत्र कागजम यानी डीएमके और All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam यानी एआईएडीएमके के बीच है.

राज्य मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में हैं, जबकि Edappadi K. Palaniswami के नेतृत्व में AIADMK वापसी की कोशिश कर रही है. चुनाव को शांतिपूर्ण और सुचारू बनाने के लिए राज्यभर में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.

सियासी आरोप-प्रत्यारोप

बंगाल चुनाव के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने बुधवार को सोनारपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के उम्मीदवार रूपा गांगुली के समर्थन में रोड शो किया और लोगों से सीएम ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने की अपील की. शाह भगवा रंग से सजे वाहन पर सवार होकर समर्थकों का अभिवादन करते नजर आए, जबकि सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग खड़े थे और “भारत माता की जय” के नारे लगा रहे थे.

उन्होंने कहा कि ‘मां, माटी, मानुष’ के नारे के साथ सत्ता में आई ममता बनर्जी ने राज्य को “गुंडों के भरोसे” छोड़ दिया है और अब उनका लक्ष्य अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को मुख्यमंत्री बनाना है. शाह ने “सिंडिकेट राज” और औद्योगिक पिछड़ेपन का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही यह स्थिति खत्म हो जाएगी.

वहीं, तृणमूल कांग्रेस की ओर से टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने पलटवार करते हुए अमित शाह पर ममता बनर्जी का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह शाह ने “ऐ दीदी” कहकर संबोधित किया, वह महिलाओं के प्रति भाजपा की सोच को दर्शाता है. अभिषेक बनर्जी ने यह भी कहा कि इन टिप्पणियों का जवाब चार मई को चुनाव परिणाम आने के बाद जनता देगी.

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह का CM ममता को हटाने का आह्वान, भड़के अभिषेक बनर्जी- ये है महिला का अपमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget