एक्सप्लोरर

Weather Report: लगातार बारिश से दिल्ली-उत्तराखंड से हिमाचल तक बदला मौसम का मिजाज, IMD का अलर्ट, जानें देशभर का हाल

Weather Update: दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है. कई शहरों में जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

IMD Rainfall Alert: भारत के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rainfall) से मौसम सर्द हो गया है. लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिल गई है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले दो दिनों तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. आईएमडी ने कई राज्यों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. इसे देखते हुए कई जगहों में स्कूल भी बंद रहेंगे. 

अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान है. अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. राजस्थान में छिटपुट और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश और असम में भारी बारिश होने के आसार हैं. 

यूपी में बंद रहेंगे स्कूल 

यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में आगरा और बुलंदशहर में दो दिनों तक स्कूलों को बंद कर दिया गया है. इसके अलावा मुरादाबाद, औरैया और गाजियाबाद में जिलाधिकारियों ने 12वीं तक के स्कूलों को सोमवार को बंद रखने का आदेश दिया है. शामली आठ तक के सभी स्कूलों को 10 अक्टूबर और सिद्धार्थनगर में एक से आठ तक के सभी स्कूलों को अगले दो दिनों तक बंद किया गया है.

साथ ही यूपी के कई जिलों में रेड अलर्ट भी जारी हुआ है, जिसमें बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और झांसी भी शामिल हैं.  नोएडा में भी डीएम सुहास एलवाई ने 10 अक्टूबर को भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है. गाजियाबाद में भी 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे. 

राजधानी में बढ़ी ठंड 

अक्टूबर में हो रही इस बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया है. तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली की बात करें तो बीते दिन (9 अक्टूबर) यहां 74 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. यहां 2007 के बाद अक्टूबर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज हुई है. लगातार दो दिनों से बूंदाबारी के साथ तेज बारिश का दौर जारी रहा.

पहाड़ी राज्यों में बारिश

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां भी दो दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है. ऐसे में लोगों का घर से निकलना भी अब पहले से कम हो गया है. पंखे चलने भी अब पूरी तरह बंद हो गए हैं. आने वाले दो दिन और बारिश का अनुमान लगाया गया है. 10 और 11 अक्तूबर को भी प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. देहरादून में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. 

नहीं है मानसून की बारिश

IMD के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में हो रही बारिश मानसून की बारिश नहीं है. मानसून सामान्य 653.6 मिमी के मुकाबले इस साल 516.9 मिमी बारिश दर्ज कराने के बाद राजधानी से 29 सितंबर को लौट गया था. इन दिनों बारिश का कारण एक पश्चिमी विक्षोभ माना जा रहा है, जो कम हवा के दबाव के कारण बनता है.

ये भी पढ़ें: 

UP Weather Forecast: आज यूपी के इन 47 जिलों में बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी, जानिए- आपके जिले के मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज भी होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह दिख नहीं रहे, पीएम मुंह नहीं खोल रहे, बच्चों पर पेलेट...', राज्यसभा में भड़के खरगे
'अमित शाह दिख नहीं रहे, पीएम मुंह नहीं खोल रहे, बच्चों पर पेलेट...', राज्यसभा में भड़के खरगे
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: छात्रों पर लाठीचार्ज-पेलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया? खरगे ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा
Live: लाठीचार्ज-पेलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया? खरगे ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा
'कांग्रेस सरकारों में कई बार...', एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में क्या बोले जितेंद्र सिंह
'कांग्रेस सरकारों में कई बार...', एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में क्या बोले जितेंद्र सिंह
2020 के प्रदर्शन का मामला फिर गर्माया! भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, हाईकोर्ट के फैसले पर उठे सवाल
2020 के प्रदर्शन का मामला फिर गर्माया! भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, हाईकोर्ट के फैसले पर उठे सवाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget