एक्सप्लोरर

Weather Update: नवंबर में 10 डिग्री के नीचे गिर सकता है पारा, दक्षिण भारत मे आज बारिश का अनुमान

नवंबर की शुरूआत के साथ ही देश के उत्तरी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार 18 नवंबर तक तापमान 10 डिग्री के नीचे आ सकता है.

नई दिल्लीः नवंबर की शुरूआत के साथ ही देश के उत्तरी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है. फिलहाल नवंबर में पहली बार न्यूनतम पारा 12 डिग्री के ऊपर आया है. इसके साथ ही अब आने वाले दो दिनों में तापमान के ऊपर जाने की संभावना है. जिसके बाद 17 नवबर के बाद एक बार फिर से ठंड की दस्तक देश में देखने को मिलेगी. जिसके कारण देश में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री के ऊपर देखा गया, जो सामान्य तापमान से एक डिग्री ज्यादा मापा गया था. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान नंवबर में पहली बार 12 डिग्री के पार पहुंचा. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री मापा गया था. जिससे पहले अभीतक नवंबर में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री के आस पास बना हुआ था. संभावना जताई जा रही है कि 18 नवंबर तक तापमान 10 डिग्री के नीचे आ सकता है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश के दक्षिणी भागों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है.

मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं उत्तर में जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. हिमाचल प्रदेश में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ेंगी.

प्रदूषण की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह से धुंध छाई हुई है. धौला कुआँ और मोती बाग के पास सुबह के समय हवा में धूल के कणों की अधिकता के कारण लोगों को सांस लेने के तकलीफ और आंखों में जलन की समस्या से जूझना पड़ा. वहीं दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने बताया कि दिल्ली के IGI एयरपोर्ट क्षेत्र में 328 AQI और आरके पुरम में 354 AQI मापा गया. दोनों ही 'बहुत खराब' श्रेणी में आते हैं.

इसे भी पढ़ेंः आतंक के खिलाफ फ्रांस का फिर बड़ा एक्शन, अलकायदा के टॉप कमांडर समेत दर्जन भर आतंकी ढेर किए

अमेरिका में 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 1.83 लाख कोरोना केस, अबतक 2.50 लाख मरीजों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget