एक्सप्लोरर

Weather Update: यूपी, बिहार में बिजली गिरने से 43 लोगों की मौत, महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश

शनिवार को यूपी और बिहार में बिजली गिरने से 43 लोगों की मौत हो गई. मुंबई में मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं.

नई दिल्ली: शनिवार को उत्तर प्रदेश और बिहार में बिजली गिरने से कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई. वहीं मुंबई सहित महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण दीवारें गिरने, पेड़ उखड़ने और जलजमाव की कई घटनाएं हुईं. जबकि उत्तर भारत में मौसम गर्मी और उमस भरा रहा.

यूपी-बिहार में बिजली गिरने से 43 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने की कई घटनाओं में कम से कम 23 लोग मारे गए और 29 लोग झुलस गए. सरकारी बयान के अनुसार, प्रयागराज में आठ, मिर्जापुर में छह, कौशांबी में दो और जौनपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं भदोही में बिजली की चपेट में आकर छह लोगों की जान गई. बिहार में भी अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से 20 लोगों की जान चली गई. आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, सबसे ज्यादा भोजपुर में नौ लोगों की मौत हुई है जबकि सारण में पांच, कैमूर में तीन, पटना में दो और बक्सर में एक व्यक्ति बिजली की चपेट में आकर मारे गए.

मुंबई और महाराष्ट्र में अच्छी बारिश दर्ज

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मुंबई और पड़ोसी ठाणे जिले में शनिवार को 100 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई. महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों से भी अच्छी बारिश होने की खबर आई. कोलाबा मौसम ब्यूरो ने शनिवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 66 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की, जबकि सांताक्रूज मौसम केंद्र ने इसी अवधि के दौरान 111.4 मिमी वर्षा दर्ज की. ठाणे-बेलापुर उद्योग संघ क्षेत्र में इस अवधि के दौरान 116 मिमी वर्षा की सूचना मिली. विभाग ने कहा कि मुंबई के उपनगरों और ठाणे में चार जुलाई को सुबह 8.30 बजे से अब तक 100 मिमी से अधिक वर्षा हुई.

रायगढ़ जिले में अलीबाग ब्यूरो ने 8.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक 87.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की. रायगढ़ के हरनाई में इसी अवधि के दौरान 52.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि रत्नागिरी शहर के मौसम केंद्र ने 54.1 मिमी वर्षा दर्ज की. मुंबई मौसम विज्ञान विभाग के उप महानिदेशक के एस होसलीकर ने ट्वीट किया, ‘‘मुंबई सहित उत्तरी कोंकण में 24 घंटे तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.’’ स्थानीय निकाय अधिकारियों ने कहा कि ठाणे में दीवार गिरने की दो घटनाएं हुई हैं लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

दिल्ली, पंजाब में लोगों को गर्मी से राहत नहीं

राष्ट्रीय राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 37-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. दिल्ली के पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब में गर्मी से कोई राहत नहीं मिली. पंजाब और हरियाणा में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के नारनौल में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 41 डिग्री सेल्सियस रहा. पंजाब के अमृतसर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 35. 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश में सबसे गर्म स्थान आगरा रहा जहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान गोरखपुर में 34. 1 मिलीमीटर, झांसी में 30.2, सोनभद्र के चुर्क में 19.4 तथा सुल्तानपुर में तीन मिलीमीटर वर्षा हुई.

असम में बाढ़ और बारिश से अबतक 61 लोगों की मौत, 18 जिलों में 10.75 लाख लोग प्रभावित

भारी बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई, सड़कें बनीं तालाब, निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget