एक्सप्लोरर

Weather News: दिल्ली से कश्मीर तक बढ़ी ठंड, आंध्र और तमिलनाडु में बारिश की चेतावनी, आज ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Weather Forecast: दिल्ली में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान गिरकर 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ये इस मौसम की सबसे ठंडी रात थी.

Weather Update In India: देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से अब कई राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बन रहा दबाव अब दक्षिण आंध्र प्रदेश, उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ रहा है. अगले 12 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर पड़ने की संभावना है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है. 

बंगाल की खाड़ी पर दबाव के कारण आज उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के रायलसीमा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है. तमिलनाडु के उत्तरी क्षेत्रों और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भी 23 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. ऐसे में आईएमडी (IMD) ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 22 नवंबर तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, श्रीलंका के तटों पर न जाएं. 

जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल

IMD ने बताया कि श्रीनगर में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जम्मू क्षेत्र में आज सुबह 5:30 बजे 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में -0.49 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 9.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में -3.2 डिग्री सेल्सियस और सांबा में 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

हिमाचल प्रदेश का आज का मौसम

शिमला में आज सुबह 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हिमाचल प्रदेश की राजधानी में आज बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है. शिमला उत्तर में मंडी और कुल्लू, पूर्व में किन्नौर, दक्षिण में उत्तराखंड, पश्चिम में सिरमौर से घिरा हुआ है. प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफी में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंबा में 9.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां सोमवार की रात न्यूनतम तापमान गिरकर 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने कहा कि आज सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लोदी रोड में 12.21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नजफगढ़ क्षेत्र में 13.61 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

ये भी पढ़ें: 

Cancelled Train List: कोहरे की वजह से रेलवे ने रद्द की 34 ट्रेनें, यहां जानिए कहीं इसमें आपके रूट की ट्रेन तो नहीं है शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget